इनाया फाउंडेशन की सचिव नितिशा शर्मा को मिला प्रथम पुरस्कार

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय इंदिरा महिला शक्ति प्रोत्साहन एवं सम्मान समोरह आयोजित हुआ | जिला प्रशासन एवं जिला महिला अधिकारिता कार्यालय के कार्यालय के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में महिला एवं बालिका विकास के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्थाओं एवं शख्सियतों का सम्मान किया गया। 

समारोह में इनाया फाउंडेशन की सचिव नितिशा शर्मा को प्रथम पुरस्कार दिया गया । सम्मानित हुई संस्थाओं और शख्सियतों को नगद पुरस्कार के साथ-साथ स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र भी प्रदान किये गए। इस अवसर पर उपनिदेशक महिला अधिकारिता डॉ. राजेश डोगीवाल के द्वारा सम्मान दिया गया । 

इनाया फाउंडेशन की सचिव नितिशा शर्मा ने बताया की इनाया फाउंडेशन 12 साल से गुड टच- बेड टच पर काम कर रहा है। महिलाओं और बच्चों के अधिकार के लिए जागरूक किया जा रहा है। लगभग 2.50 लाख  तक पोक्सो, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन, पासवर्ड , धारा 354 सहित सरकारी पहलूओं पर लगातार जागरूक कर रही है | 

मदर्स मिल्क बैंक, अमृत मिल्क बैंक द्वारा लगभग 2500 से ज्यादा जरूरतमंद बच्चों को माँ का दूध निशुल्क उपलब्ध करवाया जा रहा है । रोड सेफ्टी सीपीआर, फर्स्ट एड  ट्रेनिंग आदि कार्य किए जा रहे हैं। नितिशा शर्मा रक्तकोष फाउंडेशन से भी जुडी हुई हैं जो अभी तक 75000 यूनिट रक्त दान करवा चुका है। 

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments