चेयरमैन अर्चना शर्मा ने किया कन्या महाविद्यालय के छात्र संघ कार्यालय का उद्घाटन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) राजकीय कन्या महाविद्यालय में छात्रसंघ कार्यालय उद्घाटन एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह पूर्व विधायक भगवान सैनी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया |


प्राचार्य डॉ. कविता गौतम ने बताया कार्यक्रम की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं उद्घाटन कर्ता समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष अर्चना शर्मा, विशिष्ट अतिथि, नगर पालिका अध्यक्ष विष्णु कुमार सैनी एवं डॉ. शिखा मील का छात्रसंघ अध्यक्ष प्रियंका दुलारिया, उपाध्यक्ष रेशम सैनी एवं महासचिव संतोष चौधरी ने तिलक लगाकर स्वागत किया। 

इसके पश्चात अर्चना शर्मा ने छात्रसंघ कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर आगंतुक अतिथियों ने छात्रसंघ पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। मंच पर अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष अर्चना शर्मा ने अपने उद्बोधन में बोलते हुए छात्राओं को सशक्त, निडर रहने उच्च पदों पर पर पहुंचने हेतु प्रेरित किया एवं राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया।

अध्यक्षता कर रहे और विधायक भगवान सहाय सैनी ने अपने उद्बोधन में छात्राओं को संबोधित करते हुए  उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं छात्रसंघ पदाधिकारियों को शुभकामनाएं।

प्राचार्य डॉ. कविता गौतम, दीपाली जैन, राजेंद्र कुमार, छात्रसंघ परामर्शदाता मीनाक्षी जैन आदि ने आगंतुकों को पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने नृत्य की प्रस्तुति दी। छात्रसंघ अध्यक्ष प्रियंका दुलारिया ने अपना उद्बोधन दिया। प्राचार्य डॉ. कविता गौतम ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। 

डॉ. शिखा मील ने अपने उद्बोधन में बोलते हुए छात्राओं को शिक्षा के प्रति अग्रसर रहने हेतु प्रेरित किया। नगरपालिका अध्यक्ष विष्णु कुमार सैनी ने अपने उद्बोधन में महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास हेतु सदैव तत्पर रहने की बात कही |

आगंतुक अतिथियों द्वारा छात्रसंघ पदाधिकारियों को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही महाविद्यालय में सत्र-2020-20 में 29, सत्र-2021-22 में 60 अकादमिक पुरस्कार एवं सह शैक्षणिक गतिविधियों हेतु 114 छात्राओं को कुल 215 पुरस्कार वितरित किये गये। 

कार्यक्रम में डॉ. सुमन शर्मा, डॉ. सुरेश कुमार वर्मा, डॉ. हेमलता अंकोदिया, डॉ. तौफीक हुसैन, पारुल वर्मा. रामगोपाल बुनकर, डॉ. रीना शक्तावत, डॉ. मधुलिका सिंह उज्जवल, डॉ. सुमन ढाका, डॉ. उमेश कुमार, डॉ.कविता साहनी, भुरामल कुमावत, कमल श्योरान, शिव सैनी एवं छात्राओं के साथ उनके अभिभावक भी उपस्थित रहे। मंच संचालन डॉ. वंदना उपाध्याय एवं शाहिना परवीन ने किया |

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments