जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) नलिनी फाउंडेशन की सचिव निकिता शर्मा ने बताया कि नलिनी फाउंडेशन, जयपुर द्वारा मनाया जा रहा अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह कार्यक्रम के तहत सोमवार, दिनांक 06/03/2023 को झालाना स्थित संस्थान कार्यालय पर फागोत्सव का आयोजन दोपहर 12.30 बजे से आयोजित किया गया | जिसमें झालाना वार्ड 113 की समाज सेविका विमला कंवर और टीम ने महिलाओं और बालिकाओं के साथ भजन गीतों को रस भरे अंदाज़ में प्रस्तुत करते हुए और नृत्य के साथ फूलों व गुलाल खेलते हुए वातावरण को भक्तिमय कर दिया | इसी के साथ महिलाओं और बालिकाओं को नि:शुल्क सेनेटरी नेपकीन का भी वितरण किया गया |
नलिनी फाउंडेशन की सचिव निकिता शर्मा ने बताया कि नलिनी फाउंडेशन, जयपुर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह कार्यक्रम 28 फरवरी से 6 मार्च 2023 तक मनाया गया | जिसमें 28 फरवरी से 2 मार्च तक तीन दिवसीय सेल्फ डिफ़ेंस हेतु कराटे शिविर का आयोजन पांच डिग्री ब्लैक बेल्ट शिहान राधे गोविंद माथुर द्वारा, 3 मार्च को मोटीवेशनल व हेल्थ कोच जितेंद्र नाग द्वारा कंफर्ट ज़ोन विषय पर ट्रेनिंग, 4 मार्च को संस्थान के कोषाध्यक्ष लॉयन सुनील ब्योत्रा द्वारा सायबर क्राईम विषय पर चर्चा व जानकारी, 5 मार्च को प्रोफेसर एन. डी. माथुर द्वारा सृजनशीलता विषय पर जानकारी और पखवाड़े के अंतिम दिन 6 मार्च को फागोत्सव का आयोजन कर अंतरास्ट्रीय महिला सप्ताह का समापन सफलतापूर्वक किया गया | अंत में नलिनी फाउंडेशन के संस्थापक व अध्यक्ष राधे गोविंद माथुर और सचिव निकिता शर्मा ने सप्ताह के अंतर्गत आये हुए सभी महानुभावों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया |
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069







0 Comments