जाट महाकुंभ को लेकर किया पोस्टर का विमोचन, घर घर जाकर समाज के लोगों को बांटे पीले चावल

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) ग्राम सिंगोद खुर्द स्थित ग्राम पंचायत भवन परिसर में आगामी 5 मार्च को जयपुर में आयोजित जाट महाकुंभ को लेकर जाट समाज के लोगों की बैठक एवं पोस्टर विमोचन समारोह जाट महासभा चौमूं - आमेर अध्यक्ष पवन चोपड़ा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ |

कार्यक्रम में चोपड़ा ने कहा कि आपसी समन्वय से ही समाज का विकास संभव है | जाट महाकुंभ को सफल बनाने के लिए समाज के हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है | बैठक में सिंगोद खुर्द पूर्व सरपंच तिलोक जाट ने बताया कि आगामी 5 मार्च को प्रस्तावित जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में आयोजित जाट महाकुंभ में चौमूं तहसील से हजारों की संख्या में महाकुंभ में पहुंचने का आह्वान किया |

कार्यक्रम के दौरान जाट महासभा चौमूं - आमेर के कार्यकर्ताओं ने के ग्राम सिंगोद खुर्द, नाडिया, जेतपुरा, अनंतपुरा, हस्त्रेड़ा, आष्टी कला सहित अनेक गांव में घर-घर जाकर पीले चावल बांटकर महाकुंभ में पधारने का आह्वान किया | इस मौके पर सरपंच सजना देवी, प्रभात चोपड़ा, हरिनारायण दूत, श्रवण सामोता, भगवान सहाय चोपड़ा, मुकेश दूत, कैलाश ढबास सहित अनेक लोग उपस्थित रहे |

रिपोर्ट - जयपाल सिंह  

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments