जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
दुबई (संस्कार सृजन) मॉरीशस व भारत सरकार द्वारा संयुक्त रूप से स्थापित "महात्मा गांधी संस्थान" मोका, मॉरीशस द्वारा प्रति दो वर्ष में एक बार दिया जाने वाला सबसे प्रतिष्ठित सम्मान "आप्रवासी हिंदी साहित्य सृजन सम्मान" का चौथा संस्करण दुबई, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की प्रवासी लेखिका डॉ. आरती लोकेश को उपन्यास "कारागार" के लिए प्रदान किया गया |
डॉ. आरती लोकेश को 8 मार्च को हुए सम्मान समारोह में सम्मान पत्र के साथ 2000 अमेरिकी डॉलर की राशि भेंट करने की भी घोषणा की गई थी |
स्वागत भाषण में संस्थान की निर्देशिका डॉ. विद्योत्तमा कुंजल ने इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान की संकल्पना, इतिहास व कठिन निष्पक्ष चयन प्रक्रिया के बारे में बताया |
महानिदेशक राजकुमार रामप्रताप ने इसे उत्कृष्ट लेखकों के लिए मंच बताया | भारतीय दूतावास मॉरीशस की उच्चायुक्त सुनीता पाहुजा ने प्रवासी लेखन को भाषा, संस्कृति से जोड़ने वाली कड़ी बताया |
सम्मान के चयन के लिए बनी 4 सदस्य ज्यूरी में से भारतीय उच्चायुक्त सुनीता पूजा ने उपन्यास कारागार को कथानक, विचार, पात्रों की व्यवस्था, उद्देश्य, कथोपकथन , भाषा, शैली ,देशकाल संयोजन हर कसौटी पर उत्तम बताया |
डॉ. आरती लोकेश ने इस सम्मान को सभी प्रवासी साहित्यकारों का सम्मान बताया और कहा कि यह सम्मान मुझे अपने लेखन के प्रति अधिक सजग और संवेदनशील बनाता है | गौरतलब है कि अब तक डॉक्टर आरती 16 पुस्तकों की रचना कर चुकी है | कारागार उनकी दूसरी पुस्तक है |
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069





0 Comments