बीसीसीआई द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलेगा चौमूं का लाल मेघराज

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा आयोजित विज्जी क्रिकेट ट्रॉफी में चौमूं तहसील के किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले क्रिकेटर मेघराज चौधरी का चयन हुआ है | इस प्रतियोगिता में देशभर के 4 जोन ईस्ट, वेस्ट, साउथ और नॉर्थ जोन की टीमें भाग लेंगी | टीमों में देशभर के विश्वविद्यालयों के चयनित खिलाड़ी शामिल होंगे | 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी यूनिवर्सिटी में अध्यनरत मेघराज चौधरी अपनी टीम में ओपनर बैट्समैन के साथ कप्तान की भूमिका भी निभाएंगे | वेस्ट जोन का पहला उद्घाटन मैच 10 मार्च को नॉर्थ जोन से शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम रायपुर में होगा |

चाचा सुरेश गोदारा ने बताया कि मेघराज ने अपने पिता हनुमान सहाय के संघर्ष रुपी जीवन से प्रेरणा लेकर आज यह मुकाम हासिल किया है | मेघराज पढ़ाई में भी शुरू से ही काफी होशियार था | दसवीं बोर्ड परीक्षा में जिला मेरिट में अपना स्थान पक्का किया था | स्नातक स्तर की पढ़ाई आर एल सहरिया कॉलेज कालाडेरा से की | साथ ही 2016 में छात्र-छात्राओं के हितों की लड़ाई लड़ते-लड़ते छात्रसंघ अध्यक्ष के रूप में भी जीत हासिल की |

मेघराज की कप्तानी में वर्ष 2018-19 में कालाडेरा कॉलेज को राजस्थान विश्वविद्यालय की ओर से होने वाले टूर्नामेंट में विजेता का कप दिलाया था | अपने प्रदर्शन से मेघराज हमेशा चयनकर्ताओं की पहली पसंद रहे और तीन बार राजस्थान विश्वविद्यालय की तरफ से वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में हिस्सा लिया | विज्जी क्रिकेट ट्रॉफी में चयन से मेघराज को बधाईयाँ देने का दौर चालू हो गया है |

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments