राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का हुआ समापन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) मोरीजा रोड स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह के रूप में हुआ | प्राचार्य डॉ. कविता गौतम विशेष अतिथि, दीपाली जैन, डॉ. राजेंद्र कुमार, डॉ. उषा परनामी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की |

स्वयं सेविकाओं ने प्रार्थना योगाभ्यास, श्रमदान के अलावा अपने विचार प्रकट किए। तत्पश्चात उन्होंने अतिथियों के आगमन पर स्वागत गीत गाए। स्वयं सेविकाओं ने अपने छह दिवसीय शिविर के अनुभवों को अतिथि विशिष्ट अतिथियो से साझा किया।

तत्पश्चात कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिलाषा जैमन ने सात दिवसीय शिविर के कार्यक्रमों का संक्षिप्त विवरण बताया। डॉ. सांवरमल जाट इकाई प्रभारी द्वितीय ने सभी की अगुवाई की और इन सब के बाद प्राचार्य डॉ. कविता गौतम ने स्वयंसेविका को मन लगाकर पढ़ने व परीक्षा में अधिकतम अंक लाने हेतु प्रेरित किया और उनको कार्यक्रम के सफल समापन के लिए बधाई दी।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments