जिला स्तरीय जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी जन समस्याएं

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) जिला परिषद जयपुर सभागार में जिला कलक्टर जयपुर द्वारा आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन जिला कलक्टर जयपुर प्रकाश राजपुरोहित की उपस्थिति में हुआ। जनसुनवाई में कलेक्टर ने कई समस्याओं को सुनकर मौके पर ही निस्तारण किया । 

उप जिला प्रमुख डागर ने बताया कि इस जनसुनवाई में आमजन की प्रमुख समस्याओ को जिला कलेक्टर ने सुनकर अधिकारियों को समय सीमा पर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया है । जनसुनवाई में प्रमुख रूप से आबादी भूमि के पट्टे, खाद्य सुरक्षा में नाम जुड़वाने , बिजली, पानी, सहित समस्याओं को सुना। जिला कलक्टर ने बताया कि इस जनसुनवाई में 150 से अधिक विभिन्न विभागों के प्रकरण प्राप्त हुए हैं। 

इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी जसमीत सिंह संधू, अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश शर्मा सहित पुलिस, चिकित्सा स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, कृषि, परिवहन, विद्युत, जेडीए सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे ।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments