डॉ बराला ने पूर्व सीएम को गदा भेंटकर दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

सालासर / जयपुर (संस्कार सृजन) पूर्व मुख्यमंत्री व बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे का जन्मदिन शेखावाटी के सालासार धाम में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता सालासर धाम पहुंचे। जयपुर के चौमूं विधानसभा क्षेत्र से वसुंधरा के जयकारों के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. श्रवण बराला के नेतृत्व में चौमूं क्षेत्रवासी राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को जन्मदिवस की बधाई देने के लिए रवाना हुए | सालासर पहुंचकर वसुंधरा राजे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। 

चौमूं विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में महिला, पुरुष, युवा और बुजुर्ग वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. श्रवण बराला के नेतृत्व में शनिवार सुबह सालासर के लिए रवाना हुए थे। ये सभी सालासर पहुंचकर वसुंधरा राजे के जन्मदिन समारोह में शामिल हुए। सालासर में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. बराला ने वसुंधरा राजे को जन्मदिन की बधाई देते हुए गदा भेंट की।

चौमूं विधानसभा क्षेत्र से डॉ. बराला के नेतृत्व में करीब 3 किलोमीटर लंबे गाडियों के काफिले के साथ हजारों की तादाद में हर वर्ग और उम्र के कार्यकर्ताओं का रैला जन्मदिन समारोह में पहुंचा।

बराला पिछले काफी दिनों से कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारियों में जुटे थे। अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में ले जाने के लिए बराला लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क कर जन्मदिन समारोह में शामिल होने का आह्वान कर रहे थे। इसी का परिणाम रहा कि चौमूं विधानसभा क्षेत्र से डॉ. बराला की अगुवाई में बड़ी तादाद में कार्यकर्ता और समर्थक सालासर धाम पहुंचे।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments