ग्राम अमरपुरा में ऐसे किया जा रहा नारी शक्ति का सम्मान

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) ग्राम पंचायत अमरपुरा भवन में निःशुल्क 30 सीटर महिला लाइब्रेरी करीब डेढ़ वर्ष से सुचारू रूप से चालू है। इस लाइब्रेरी का निर्माण आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति के तत्कालीन अध्यक्ष कालूराम झाझडिया ने जन सहयोग लेकर करवाया था जिसका उद्घाटन तत्कालीन एसडीएम आईएस प्रतिभा वर्मा, तत्कालीन तहसीलदार कृष्णा शर्मा, सामोद थाना अधिकारी पूजा पूनिया ने फीता काटकर उद्घाटन किया था |

इस मौके पर महिला अधिकारियों ने लाइब्रेरी खोलने पर समिति और पंचायत की प्रशंसा की थी और अन्य पंचायतों को इनसे प्रेरणा लेकर महिला सशक्तिकरण के लिए आगे आने को कहा था। 

सामाजिक कार्यकर्ता कालूराम झाझडिया ने महिला दिवस के मौके पर कहा कि 1910 में क्लारा जेटकिन नाम की एक महिला ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बुनियाद रखी थी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस या महिला दिवस, कामगारों के आंदोलन से निकला था, जिसे बाद में संयुक्त राष्ट्र ने भी सालाना जश्न के तौर पर मान्यता दी | इस दिन को ख़ास बनाने की शुरुआत आज से 115 बरस पहले यानी 1908 में तब हुई, जब क़रीब पंद्रह हज़ार महिलाओं ने न्यूयॉर्क शहर में एक परेड निकाली गई थी।

लाइब्रेरी का निर्माण सामोद थाना अधिकारी पूजा पूनिया की प्रेरणा से प्रेरित होकर गांव के भामाशाहों से जन सहयोग लेकर 2 फरवरी 2022 को शुरुआत की गई थी | आज हमारे गांव की बहन बेटियां यहां पर अध्ययन करके कंपटीशन की तैयारियां कर रही हैं और काफी अच्छा महसूस कर रही है | लाइब्रेरी में अध्ययन कर रही बालिका प्रिया यादव को आईसीआर बिहार मैं कॉलेज मिली है |

लाइब्रेरी में अध्ययन कर रही बालिकाएं मौसम जाट, प्रिया सैनी, राजेश्वरी यादव रेखा डूडी, मनीषा यादव, कीर्ति वर्मा, मनीषा देवी बाज्या, ने बताया हमें पढ़ने के लिए करीब 10 से 15 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था महिलाओं को आगे लाने के लिए यह कदम सराहनीय है | हम यहां पर अच्छा माहौल क्रिएट करते हैं | गांव में लाइब्रेरी घर की तरह है यहा पढ़ने आने पर समय भी बचता है और महिलाओं के साथ देश और प्रदेश में बढ़ रही घटनाएं आए दिन न्यूज़ पेपर में खबर पढ़कर डर लगता है। महिलाओं के साथ दिन प्रतिदिन बढ़ रहे अत्याचार के कारण पढ़ाई के लिए घर वाले भी दूर नहीं भेज पाते हैं इसलिए हमारी पढ़ाई बीच में ही छूट जाती है।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments