सड़क निर्माण से ग्रामवासियों के लिए राह होगी आसान:रामलाल शर्मा

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) हस्तेडा से लालासर सीमा तक सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत सड़क का शिल्यान्यास विधायक रामलाल शर्मा एवं पंचायत समिति गोविंदगढ़ प्रधान रामस्वरूप यादव ने किया। हस्तेडा से लालासर सीमा तक उक्त सड़क 1.80 किमी लंबी बनाई जाएगी जिसमें 63.13 लाख रुपये खर्च होंगे। 

विधायक रामलाल शर्मा ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामवासियों को इस सड़क के निर्माण से आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होने बताया कि हस्तेडा मुख्य बाज़ार में सुरक्षा कि दृष्टि से पाँच लाख रुपयों से सीसीटीवी केमरे लगवाने की अनुशंसा की गई है, और भी पंचायत में करवाये गये विकास कार्यो की चर्चा की। ग्रामवासियों द्वारा विधायक रामलाल शर्मा का माला एवं साफ़ा पहनाकर स्वागत किया। बाल गोपाल गो सेवा समिति के सदस्य राजेंद्र मीणा, मोहित छीपा और अन्य कार्यकर्ताओं के द्वारा गोसेवा करने पर विधायक ने युवाओं को प्रोत्साहित किया तथा हर सम्भव सहयोग करने का आश्वासन दिया। साथ ही इसाक धोबी के द्वारा गायों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था हेतु धन्यवाद भी दिया।

इस मोके पर पूर्व प्रधान महेश मीणा, भूतेड़ा सरपंच गोरीशंकर नेतड, धोबलाई सरपंच रमेश शर्मा, कालाडेरा मण्डल अध्यक्ष बनवारी लाल शर्मा, किसान मोर्चा अध्यक्ष अमर चन्द निठारवाल, जयप्रकाश बोचलिया, धर्मेन्द्र यादव, मोहन लाल बुनकर, महामंत्री रिशपाल कुमावत, सुभाष भार्गव, मालीराम निठारवाल, चौथमल निठारवाल, गंगाराम निठारवाल, कन्हैया लाल निठारवाल, तेजपाल निठारवाल , जुगल कुमार, मालीराम निठारवाल, मुरलीधर लील, जगदीश प्रसाद देवन्दा, मुकेश महर्षि, लक्षमण यादव, मदनलाल यादव, कल्याण मल नायक, छोटू नायक, सेडू राम लील, मोहनलाल धायल, गोपाललाल नायक, राजेन्द्र मीणा, धनाराम शेरावत, लक्षमण डागर आदि की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ ।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments