जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चित्तौड़गढ़ (संस्कार सृजन) राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में सोमवार देर रात एक व्यक्ति को होलिका दहन की आग से खिलवाड़ करना महंगा पड़ गया। आग के बीच में लगे डंडे को गिराने के लिए घुसा आदमी उसकी चपेट में आ गया। वह आग के बीचोंबीच खड़ा है और जब उसके कपड़ों में आग लग गई तो आराम से टहलता हुआ बाहर निकल आया। इस खबर के कवर इमेज को क्लिक करके आप घटना का पूरा वीडियो देख सकते हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टर्स ने बताया कि उसका शरीर 50 फीसदी जला है। वह कमर के नीचे ज्यादा झुलसा है।
चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन गांव में सोमवार देर रात होली जलाई जा रही थी। लोग मस्ती कर रहे थे और एक दूसरे पर गुलाल उड़ा रहे थे। इसी बीच गांव का ही बालू कुम्हार (45) होलिका दहन की आग के बीच में लगे डंडे को गिराने के लिए उस पर चढ़ गया। तेज आंच की वजह से वह डंडे से नीचे गिरा और आग की चपेट में आ गया।
मौके पर मौजूद उसकी पत्नी और बेटी चीखने लगीं तो गांव के लोग उसकी ओर बचाने दौड़े। तभी बालू खुद आग से बाहर आ गया। उस वक्त उसके पूरे कपड़ों में आग लगी थी। गांव के ही युवक बालू को जिला हॉस्पिटल चित्तौड़गढ़ लेकर गए। वहां से उसे उदयपुर के जिला हॉस्पिटल में रेफर किया गया। बालू के दोनों हाथ, पीठ और पैर बुरी तरह झुलसे गए। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
आग में झुलसा बालू खेती के साथ मिट्टी की मटकी बनाने का भी काम करता है। बालू के माता-पिता का निधन हो चुका है। बालू की तीन बेटियां हैं। सबसे बड़ी बेटी ललिता की शादी हो चुकी है। दूसरे नंबर की अणछाई (16) और सबसे छोटी बेटी निराशा (12) दोनों ही 8th क्लास में पढ़ती हैं। बालू दो बहनों का इकलौता भाई है।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






0 Comments