एडवोकेट प्रदीप शर्मा से की जमकर मारपीट,पुलिस ने किया युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) शहर के भुखमारियों के मौहल्ले में बाइक पर बैठे एडवोकेट प्रदीप शर्मा से गाली-गलौज करते हुए तीन-चार युवकों ने लात-घूसों से जमकर मारपीट की। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। देखते ही देखते मौके पर अन्य लोग भी एकत्रित हो गए और मामले को शांत करवाया। मारपीट का पूरा घटनाक्रम एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।


 
घटना के बाद चौमूं निवासी एडवोकेट प्रदीप शर्मा ने आरोपी युवक पीयूष शर्मा, दीपक शर्मा निवासी भूखमरियों का मौहल्ला सहित अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट कर जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में एडवोकेट प्रदीप शर्मा ने बताया कि वह अपने मित्र अटल मेठी के घर पर होली की बधाई देने के लिए आए थे इसी दौरान अटल मेठी के पड़ोसी पीयूष शर्मा, दीपक शर्मा ने पुरानी रंजिश को लेकर मेरे साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। मैं बाइक पर बैठा था इसी दौरान लात घूसों से मारपीट करते हुए बाइक से गिरा दिया, जिससे मेरे दाएं हाथ की अंगुली फ्रेक्चर होकर हो गई और संपूर्ण शरीर पर अंदरूनी गहरी चोटे आई हैं । आसपास के अन्य लोगों ने बीच-बचाव किया अन्यथा यह लोग मुझे जान से खत्म कर देते और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

घटना की जानकारी पर सभी अधिवक्ता तहसील परिसर पहुंचे और आक्रोश व्यक्त कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की | प्रथम दृष्टया पुरानी रंजिश के चलते मारपीट व जानलेवा हमला करने की बात सामने आई है।

चौमूं थाना प्रभारी विक्रांत शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है ।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments