न्यू डाटा एनालिसिस टेक्नीक का करें उपयोग:डाॅ. ओमप्रकाश बैरवा

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम UNWFP के सहयोग से आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय एवं आयोजना विभाग के तत्वाधान में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन’ यूज ऑफ एडवांस्ड एक्सेल टेक्निक्स फाॅर डाटा एनालेसीस एंड विजुअलाईजेशन’विषय पर भामाशाह टेक्नोहब, झालाना, जयपुर में आयोजित की गयी।

उक्त कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में WFP की प्रतिनिधि एवं कन्ट्री डायरेक्टर श्रीमती एलीजाबेथ फाॅरे तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में डाॅ. ओमप्रकाश बैरवा निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव, आर्थिक एवं सांख्यिकी द्वारा भाग लिया गया।कार्याशाला के उदघाटन सत्र में सर्वप्रथम नारायण पालीवाल,विशेषाधिकारी आयोजना विभाग द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया ।

कार्यक्रम में उद्घाटन सत्र में डाॅ. ओमप्रकाश बैरवा ने वर्तमान परिदृश्य के नीति निर्धारण में डाटा की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुये कार्याशाला में उनको दिये जा रहे प्रशिक्षण की प्रतिभागियों के सम्पादित किये जा रहे राजकार्यो में इसकी महत्वपूर्णता के बारे में बताया । साथ ही उन्होंने वल्र्ड फूड प्रोगाम की कन्ट्री डायरेक्टर से इस प्रकार की कार्यशालाएं नियमित किये जाने हेतु अनुरोध किया।

कार्यशाला के आयोजन व सत्रों के विषयो पर डाॅ. अभय कुमार, हैड एविडेंस एंडरिजल्ट यूनिट,WFP India द्वारा प्रकाश डाला। श्रीमती एलिसाबेथ ने राज्य में उनके संगठन द्वारा की जा रही गतिविधियों के बारे मे बताते हुये राज्य सरकार द्वारा उनको सहयोग प्रदान करने पर तहे दिल से धन्यवाद देते हुए कहा कि उनका संगठन राज्य में खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में किये जाने वाले नवाचारों एवं वर्तमान परिदृश्य पर अपनी विश्लेषण रिपोर्ट तैयार कर राज्य सरकार को उपलब्ध करवायेगें,जो राज्य की खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में और अधिक सुधार करने से संबंधित नीतियों के निर्माण में सहायक सिद्ध होगीं।

उक्त कार्यशाला में अनंत जैन, सहायक निदेशक, डाॅ. प्रवीण कुमार,सांख्यिकी अधिकारी SDG, डाॅ. आयूषी जैन, डाॅ. चैताली पाल सहित 30 सांख्यिकी सेवा के कार्मिको द्वारा भाग लिया गया।

उदघाटन सत्र के अंत में अशोक जैन, संयुक्तनिदेशक SDG द्वारा कार्यशाला में भाग लेने वाले सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments