जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर कल्चरल सोसायटी ने आयोजित किया कार्यक्रम
सोसायटी फाउंडर आनंद के गंगवार को सिंगर्स ने दी श्रद्धांजलि
जयपुर (संस्कार सृजन) जयपुर शहर के पिंक सिटी प्रेस क्लब में जयपुर कल्चरल सोसायटी द्वारा "यादों का कारवां" एहसास - 4 संगीत संध्या का आयोजन किया गया | यह कार्यक्रम सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय आनंद के गंगवार की पुण्यतिथि पर आयोजित किया गया |
कार्यक्रम की शुरुआत आए हुए अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर की गयी | सोसायटी के सभी सिंगर्स ने एक से बढ़कर एक गाने सुनाकर श्रोताओं का मन मोह लिया |
जयपुर कल्चरल सोसाइटी की प्रेसिडेंट कंचन आनंद ने बताया कि प्रोग्राम में चीफ गेस्ट एनएस मेहता, स्पेशल गेस्ट नृत्य गुरु और वरिष्ठ अभिनेत्री उषा श्री, वासुदेव मोटवानी और समाजसेवी बसंत जैन रहे | सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर, दुपट्टा पहनाकर और मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया गया |संस्था के सेक्रेटरी और म्यूजिक डायरेक्टर मुकेश पारीक और प्रोग्राम अरेंजर संजय चंदनानी ने बताया कि 31 सिंगर्स ने इस कार्यक्रम में अपनी परफॉर्मेंस दी | जिनमें कैलाश सोलंकी, वासुदेव मोटवानी, मुकेश पारीक, संजय चंदनानी, डॉक्टर महेश बागड़ी, अजय कल्ला, शेखर श्रीवास्तव ,जी एल पारीक, सुधीर शर्मा, राजीव पारीक, एसडी माथुर, पुष्पेंद्र शर्मा, डॉक्टर अशोक शर्मा, डॉक्टर हनुमान सोनी, विकास रावत, नीलू रावत, प्रीति जी पुरोहित, सीमा मुंजाल, पूनम जैन, उर्मिला नियति, सुरेखा मित्तल, सुरभि सोनी, संध्या सक्सेना, देव भार्गव, राजबाला सिंह, शुभा शर्मा, शेल गर्ग,सीमा शाह, निशांत तिवारी और कंचन आनंद रहे | इस दौरान आनंद के गंगवार की दोनों सुपुत्रियाँ आकृति आनंद सिंह और स्तुति आनंद सिंह, उद्योगपति राधे श्याम गुप्ता भी मौजूद रहे |कंचन आनंद की आँखों में छलक पड़े आंसू :-
कंचन आनंद ने अपनी बारी आने पर "अफ़साना लिख रही हूँ " गाना गाया तो अपने पति आनंद गंगवार को याद कर गाने के बीच में ही आंसू छलक पड़े ! उपस्थित लोगों ने उन्हें संभाला |
पूरे कार्यक्रम में जलती रही ज्योति :-
अमूमन होता यह है की दीप प्रज्ज्वलन के थोड़ी देर बाद ही दीपक की ज्योति बुझ जाती है लेकिन कार्यक्रम के समापन तक ज्योति जलती रही | गेस्ट उषा श्री ने कहा कि ज्योति का जलना संकेत है की आनंद जी आज भी हमारे बीच हैं |
गौरतलब है कि 11 मार्च 2021 को दिल का दौरा पड़ने से आनंद गंगवार का आकस्मिक निधन हो गया था | उनकी याद सभी के दिलों में हमेशा रहेगी | आनंद गंगवार की पत्नी ने उनके जाने के बाद जयपुर कल्चर सोसायटी का कार्यभार संभाला और 2021 में अक्टूबर में "यादें एहसास" 1 , 2022 में 11 मार्च को "आनंद एक एहसास" 2, 11 जून 2022 को "रिमझिम के तराने एहसास" 3 करवा चुकी हैं | जयपुर कल्चर सोसायटी 1986 से अपने कार्यक्रम करती आ रही हैं |
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069











.jpeg)

0 Comments