राजस्थान परिषद द्वारा रंगारंग कार्यक्रम होली की गोठ का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

बैंगलोर (संस्कार सृजन) राजस्थान परिषद द्वारा होली स्नेह मिलन का आयोजन नलपाड पवेलियन में किया गया। "होली की गोठ" कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, गणेश वंदना और नमस्कार महामंत्र स्मरण से किया गया। अध्यक्ष बालचंद चंडालिया ने स्वागत करते हुए कहा कि 3 साल के लंबे अंतराल के पश्चात होली स्नेह मिलन आयोजित हो रहा है क्योंकि कोरोना की विषम परिस्थितियों में इसका आयोजन नहीं हो पाया था। 


मंत्री प्रदीप बैद ने इस कार्यकाल में किए गए कार्यों की एक झलक प्रस्तुत करते हुए समाज द्वारा प्रदत सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के संयोजक उम्मेद नाहटा एवं प्रकाश कुंडलिया ने कार्यक्रम के बारे में बताते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में अहमदाबाद से विशेष चंग के कलाकार एवं जोधपुर से नृत्य कलाकार आए है । उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। मंचीय कार्यक्रम के पश्चात अहमदाबाद से पधारे चंग के कलाकारों ने राजस्थानी फागन के गीतों से ऐसा समा बांधा कि लोग झूमने पर मजबूर हो गए। 

राजस्थान के पुरुष कलाकार ने स्त्री के स्वांग में जो नृत्य की प्रस्तुति दी उसे देखकर उपस्थित सदस्य दांतों तले अंगुली दबा रहे थे और सभी लोग अपने अपने परिवार के साथ नाच रहे थे। होली के इस रंगारंग कार्यक्रम में बेंगलुरु की चंग रसिया टीम ने भी अपनी प्रस्तुति से समा बांधा । अहमदाबाद से समागत दीपक मूंदड़ा एवं संपूर्ण टीम का स्मृति चिन्ह से सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश मरोठी ने किया। 

इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में कोषाध्यक्ष अनिल सुराणा, सुनील सुराणा, दीपक बैद, कुलदीप बैद, राजेंद्र बैद, शांतिलाल पटावरी, बाबूलाल बोथरा, विमल सुराणा आदि सदस्यों का योगदान रहा। इस कार्यक्रम में 2000 से अधिक लोगों की उपस्थिति रही।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments