उपेन यादव के साथ हुए दुर्व्यवहार मामले में दोषी अधिकारियों पर हो कार्यवाही - रामलाल शर्मा

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) विधानसभा सत्र के दौरान स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा पर विधायक रामलाल शर्मा ने बेरोज़गार संघ के अध्यक्ष उपेन यादव के साथ हुई अभद्रता और दुर्व्यवहार का मामला विधानसभा में उठाया। उन्होने कहा कि लोकतंत्र के अंदर प्रत्येक व्यक्ति को अपनी बात लोकतांत्रिक तरीक़े से रखने का स्वतंत्र अधिकार है। उन्होंने कहा कि 7 फ़रवरी 2023 को राजस्थान में पेपर लीक मामले और भर्ती परीक्षाओं को लेकर बेरोज़गार महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव के नेतृत्व में एक डेलीगेशन आरपीएससी के अधिकारियों से मिलने के लिए जाता है। 


बेरोज़गार महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव के साथ 30-35 युवाओं का डेलिगेशन आरपीएससी के कार्यालय पर पहुँचते हैं । आरपीएससी के कार्यालय पर पहले से ही 8-10 पुलिस वालों की मौजूदगी मिलती है। इसके पश्चात पुलिस और युवाओं के बीच आपस में वार्ता होती है और वार्ता के पश्चात पुलिस वालों के द्वारा कहा गया कि आप के पाँच सदस्यों को आरपीएससी के निदेशक से मिलने देने की सहमति बनी। आरपीएससी से मिलने से पहले उन्होंने उपस्थित मीडिया से वार्ता की। इस दौरान वहाँ पर बेरोज़गार संघ द्वारा कोई प्रदर्शन या कोई नारेबाज़ी या कोई उपद्रव और ना ही कोई रास्ता रोका गया था। इसके उपरांत जब डेलीगेशन मीडिया से वार्ता कर रहा था तो वहाँ थानाधिकारी आते हैं और आते ही लाठीचार्ज कर देते हैं, साथ ही बेरोज़गार संघ के अध्यक्ष उपेन यादव के गिरेबान पकड़ कर गाड़ी में डालने की कारवाई करते हैं और थाने में ले जाकर उसके साथ अभद्रता करते हैं, उसके बाल नोचने का काम करते हैं और  बाल उखाड़कर डस्टबिन में डालने का काम करते हैं। 

इस तरीक़े का दुर्व्यवहार करने के उपरांत उसको कहते हैं कि तेरी नेता गिरी जयपुर में जाकर करना दोबारा अजमेर में आकर नेता गिरी करने की कोशिश की तो जान से हाथ धो बैठोगे। उन्होने इस पूरे प्रकरण की जाँच करवाकर जो भी दोषी अधिकारी है, उसके ख़िलाफ़ कार्रवाई करें और निर्दोष व्यक्ति को न्याय देने का काम करें। क्योंकि बेरोज़गार महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव द्वारा पिछले 22 दिनों से अन्न त्याग किया गया हुआ है और आज उसने जल त्याग करने की भी घोषणा की है। इसलिए इस गंभीर मामले की ओर जल्द से जल्द सरकार ध्यान दें।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments