फायरमैन भर्ती परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी:मेरिट के आधार पर मिलेगी पोस्टिंग

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) अब राजस्थान के युवाओं का लम्बा इंतजार खत्म हो गया है। बेरोजगारों के आंदोलन के बाद राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने फायरमैन और भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। जिसके तहत प्रदेशभर में 600 पदों के लिए 1200 अब्यर्थीयों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। जिन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर फाइनल पोस्टिंग दी जाएगी।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि राज्य सरकार ने अक्टूबर 2021 में 29 AFO और 600 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे। इसके बाद 2021 जनवरी में किया गया था। 629 पदों के लिए राजस्थान के 7 संभाग में आयोजित की गई थी। जिसमे डेढ़ लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था।

इस दौरान दो पारियों में परीक्षा का आयोजन किया गया था। भर्ती परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं थी। वहीं इसके बाद अप्रैल में रिटन टेस्ट का रिजल्ट जारी किया गया। वहीं रिजल्ट जारी होने के 6 महीने बाद भी प्रैक्टिकल और फिजिकल टेस्ट का आयोजन किया गया। जिसके बाद अब फाइनल रिजल्ट जारी हुआ है।

ये रही फाइनल-कटऑफ :-

- सामान्य श्रेणी- 190.1278

- सामान्य महिला - 173.67

- सामान्य विधवा- 143.81

- सामान्य परित्यक्ता- 157.84

ईडब्लूएस

- ईडब्लूएस सामान्य श्रेणी- 187.0752

- ईडब्लूएस महिला- 159.800

- ईडब्लूएस विधवा-119.312

- ईडब्लूएस परित्यक्ता-122.297

एससी श्रेणी

- एससी सामान्य श्रेणी- 181.42

- एससी महिला- 153.094

- एससी विधवा- 73.9737

- एससी परितयक्ता- 132.17

एसटी श्रेणी

- एसटी सामान्य श्रेणी- 182.32

- एसटी महिला- 163.263

- एसटी विधवा- 52.66

- एसटी परितयक्ता- 137.23

ओबीसी श्रेणी

- ओबीसी सामान्य श्रेणी-188.21

- ओबीसीमहिला- 168.45

- ओबीसीविधवा- 122.1241

- ओबीसी परितयक्ता-149.04

एमबीसी श्रेणी

- एमबीसी सामान्य- 186.83

- एमबीसी महिला- 167.082

- एमबीसी विधवा-91.9812

- एमबीसी परितयक्ता- 146.5

ये रहेगा सिलेक्शन प्रोसेस :-

फायरमैन भर्ती परीक्षा के लिए तीन चरण पास करने पर सिलेक्शन होगा। जिसमें सबसे पहले रिटन टेस्ट 70 अंकों का होगा। इसके बाद फिजिकल टेस्ट 60 अंकों का होगा। इसके बाद प्रेक्टिकल 90 अंकों की होगी। ऐसे में तीनों टेस्ट में अधिकतम अंक लेन वाले 220 होंगे। तीनों के अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद मेरिट के आधार पर पोस्टिंग दी जाएगी।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पर जाने से पहले पढ़े जरुरी नियम :-

ऑनलाईन आवेदन में फीस में छूट लेने वाले अभ्यर्थी आय प्रमाण पत्र साथ लेकर आयेंगे। अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता, आयु, जाति, मूल निवास, आचरण, विशेष योग्यजन, विवाह, खेल, राष्ट्रीयता, सेवारत होने संबंधी मूल प्रमाण-पत्र एवं डॉक्यूमेंट और स्वयं का पहचान पत्र आवश्यक रूप से अपने साथ लायेंगे। अभ्यर्थी प्रमाण-पत्रो एवं दस्तावेजों की स्वयं द्वारा प्रमाणित प्रति संलग्न करेंगे। 

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-22006

Post a Comment

0 Comments