900 ग्राम पंचायतों में खुलेंगे पशु चिकित्सा उप केन्द्र,उदयपुर एवं राजसमंद में होगी केटल फीड प्लांट की स्थापना

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) प्रदेश की 900 ग्राम पंचायतों में पशु चिकित्सा उप केंद्र खुलेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उप केंद्र खोलने और संचालन के लिए नवीन पद सृजन की स्वीकृति प्रदान की है। इससे प्रत्येक उप केंद्र में एक पशुधन सहायक और एक जलधारी का नवीन पद (कुल 1800 पद) सृजित होगा। गहलोत के इस निर्णय से पशुपालकों को पशुओं से संबंधित बीमारियों की जांच तथा उपचार की बेहतर सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेंगी। 


तीन चरणों में खुलेंगे उप केंद्र मुख्यमंत्री द्वारा 2023-24 के बजट में नवगठित 1200 ग्राम पंचायतों और पशु चिकित्सा संस्था विहीन पुरानी 1439 ग्राम पंचायतों में उप केन्द्र खोले जाने के लिए घोषणा की गई थी। इस घोषणा की क्रियान्विति में अब वर्ष 2023-24 में 900, वर्ष 2024-25 में 900 और वर्ष 2025-26 में 839 पशु चिकित्सा उप केंद्र खोले जाएंगे।और उदयपुर एवं राजसमंद के नाथद्वारा में केटल फीड प्लांट की स्थापना की जाएगी। इससे अधिक मात्रा में पशु आहार का उत्पादन हो सकेगा और पशुओं के लिए गुणवत्तापूर्ण आहार आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। स्थापना के लिए राशि डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) के माध्यम से व्यय की जाएगी। 

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments