5 मार्च को होगा विशाल प्रतिभा सम्मान समारोह और कैरियर मार्गदर्शन सेमिनार

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं तहसील के बांसा ग्राम स्थित श्रीराम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 5 मार्च को प्रातः 9:15 बजे से विशाल प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कैरियर मार्गदर्शन सेमिनार 2023 का आयोजन किया जाएगा |


संयोजक बद्री नारायण सैनी ने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी क्षेत्र की प्रतिभाओं का प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सम्मान किया जाएगा और कैरियर के विभिन्न क्षेत्रों की जानकारियां दी जाएंगी |

परिक्षेत्र में राजकीय सेवाओं, सार्वजनिक क्षेत्रों के उपक्रमों, स्वायत्तशासी संस्थाओं में चयनित प्रतिभाएं, सत्र 2021-22 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 80% अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी, नीट मेडिकल, आईआईटी और अन्य क्षेत्रों में चयनित प्रतिभाएं, खेलों में जिला स्तर, राज्य स्तर और राष्ट्र स्तर चयनित प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा |

सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के ओएसडी लोकेश शर्मा ,मुख्य वक्ता टीकमचंद बोहरा आईएएस, अभिषेक सुराना आईएएस, कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरुचरण राय रिटायर्ड आईपीएस, शंकर लाल सैनी अतिरिक्त जिला कलेक्टर जयपुर,अति विशिष्ट अतिथि सचिन यादव आरएएस, राजेश जाखड़ आरएएस, मनमोहन मीणा आरएएस, राहुल सैनी आरएएस, गोपाल जांगिड आरएएस, संजू पारीक आरएएस, संदीप सारस्वत आरपीएस,विशिष्ट अतिथि राम सिंह मीणा सीबीईओ, पूजा पूनिया थानाधिकारी सामोद रहेंगे |

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments