नाबालिग को 23 सेकेंड में 26 डंडे, पाठ याद नहीं करने पर टीचर ने बेरहमी से पीटा

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

ठाणे (संस्कार सृजन) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक निजी मदरसे में नाबालिग छात्र को टीचर द्वारा बुरी तरह पीटने का मामला सामने आया है। छात्र की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसे टीचर ने जो पाठ याद करने दिया था, उसे वह ठीक से सुना नहीं सका। मामला नवंबर 2022 का है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। टीचर ने छात्र को 23 सेकेंड में 26 डंडे मारे। उधर, मदरसे के ट्रस्टी ने टीचर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। टीचर घटना के बाद से लापता है।


दरअसल, 24 नवंबर 2022 की सुबह 14 साल का एक छात्र हर रोज की तरह भिवंडी इलाके के दीनी मदरसे में पहुंचा था। यहां गुजरात के रहने वाले 32 साल के फहाद भगत नूरी बच्चों को तालीम देते थे। टीचर ने एक दिन पहले छात्र को एक पाठ याद करने को दिया था। जब नाबालिग मदरसा पहुंचा तो टीचर ने उससे पाठ सुनाने को कहा, लेकिन छात्र पाठ सही से नहीं सुना सका। इससे गुस्साए टीचर ने स्टूडेंट की डंडे से बुरी तरह पिटाई कर दी।

घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, टीचर डंडे से छात्र को बुरी तरह पीट रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि टीचर ने छात्र को 23 सेकेंड में 26 डंडे मारे। वीडियो सामने आने के बाद दीनी मदरसे के ट्रस्टी ने 28 फरवरी 2023 को निजामपुरा पुलिस स्टेशन में टीचर के खिलाफ केस दर्ज कराया।

निजामपुरा पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। हालांकि केस दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी है। अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। एफआईआर के अनुसार मदरसा दारुल उलूम हसनैन करीमन से जुड़ा हुआ है।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments