जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) कांग्रेस पार्टी से चौमूं विधानसभा के पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी 2018 के चुनाव में कुछ ही मतों से हार गए थे, लेकिन इसके बाद राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी और तबसे लगातार चौमूं विधानसभा क्षेत्र में अपनी सक्रियता बनाए हुए हैं |
2023 के विधानसभा चुनाव आने वाले हैं, उन्हीं को मद्देनज़र रखते हुए आज चौमूं शहर के सामोद रोड स्थित मोहन वाटिका गार्डन में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया | प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी ने भाजपा से विधायक रामलाल शर्मा पर जमकर हमला बोला और कहा कि विकास कार्य तो हम करवा रहे हैं और फीता काटकर वाहवाही विधायक लूट रहे हैं | सरकार हमारी है, ये क्या पूर्व सीएम वसुंधरा राजे से विकास कार्यों की स्वीकृति ले रहे हैं | इनके समय में कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ है, अगर कोई भी काम किया है तो भाजपा से डिबेट करने का खुला चैलेंज देता हूं |
पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी ने आगे बताया कि पिछले कार्यकाल में मैंने चौमूं में महिला कॉलेज खुलवाया, चौमूं में स्टेडियम के लिए नि:शुल्क भूमि आवंटित कर चारदीवारी का निर्माण करवाया, चौमूं बायपास और चार लेन का निर्माण कार्य करवाया, चौमूं - जयपुर लो फ्लोर बसें चालू करवाई, डीटीओ कार्यालय करवाया , कालाडेरा और सामोद में नई सीएचसी खुलवाई, किशनपुरा, ढोढसर चीथवाड़ी और मंडा भिंडा में नई पीएचसी खुलवाई, चौमूं सीएचसी में 30 बेड से 75 बेड करवाए, सीएचसी चौमूं और गोविंदगढ़ में नए वार्डों का निर्माण करवाया, चौमूं कालाडेरा रोड पर अंडरपास बनवाया और हाड़ोता महला स्टेट हाईवे स्वीकृत करवाया |
अभी हाल ही में गोविंदगढ़ में महिला कॉलेज खुलवाया, चौमूं नगरपालिका को नगर परिषद में क्रमोन्नत करवाया, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खुलवाए, कई ग्रामों में रोड़ें डलवाई | आने वाले दिनों में मेट्रो रेल, बीसलपुर का पानी, वीर हनुमानजी रोप वे की मांग भी सीएम अशोक गहलोत पूरी करेंगे |
पूर्व विधायक सैनी ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा आमजन के लिए विभिन्न योजनाएं जैसे चिरंजीवी योजना, घर-घर औषधि योजना, मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना, इंदिरा रसोई योजना, पालनहार योजना, देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना ,राजस्थान कृषि प्रसंस्करण कृषि व्यवसाय एवं कृषि निर्यात प्रोत्साहन योजना ,मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना ,मुख्यमंत्री युवा संबल योजना, इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट योजना, मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना, उड़ान योजना आदि ऐसी योजनाएं हैं जिनसे हमारी सरकार रिपीट होगी और विकास के मुद्दों पर ही इस साल का विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा |
नगर पालिका चेयरमैन विष्णु कुमार सैनी ने कहा कि नगरपालिका के कांग्रेस बोर्ड के 2 वर्ष में ही 55 करोड़ रुपए के विकास कार्य करवाए गए हैं | 1 अप्रैल से चौमूं नगरपालिका नगर परिषद में क्रमोन्नत हो जाएगी और हम 1 साल में ही 55 करोड रुपए के विकास कार्य संपन्न करवाएंगे | चौमूं के विकास में कहीं भी कमी नहीं आने देंगे |
प्रेस वार्ता में ओबीसी प्रकोष्ट जिलाध्यक्ष, गिरिराज देवंदा कोर्डिनेटर हाथ से हाथ जोड़ों अभियान, कृष्ण कान्त जोशी पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ने कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए आमजन तक इसका फायदा मिलने तथा योजनाओं का लाभ मिलने की बात कही।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






0 Comments