होली 2023:6 मार्च को गोधूलि वेला में श्रेष्ठ रहेगा होलिका दहन:पंडित रविन्द्राचार्य

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) तारा ज्योतिष साधना केंद्र के अध्यक्ष और अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविंद्र आचार्य ने बताया कि अबकी बार होली पर भद्रा का साया रहेगा | होलिका दहन फाल्गुन शुक्ल की प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा को भद्रा रहित समय में करना श्रेष्ठ होता है। इस वर्ष फाल्गुन शुक्ल चतुर्दशी, सोमवार, 6 मार्च 2023 को सायं 04:18 बजे पूर्णिमा प्रारंभ होगी, जो कि अगले दिन मंगलवार को सायं 6:10 बजे तक रहेगी। इसलिए प्रदोषकाल में पूर्णिमा 6 मार्च 2023, सोमवार को ही होने से होली का पर्व ​इसी दिन मनाया जायेगा। किन्तु इस दिन भद्रा सायंकाल 4:18 बजे से अंतरात्रि 5:14 तक रहेगी।

शास्त्रानुसार होलिका दहन में भद्रा को टाला जाता है, किन्तु भद्रा का समय यदि निशीथ (अर्द्धरात्रि) के बाद चला जाता है तो ​होलिका दहन (भद्रा के मुख को छोड़कर) भद्रा पुच्छकाल या प्रदोषकाल में करना चाहिए, ऐसा धर्म सिन्धु का निर्देश है।

इस बाद भद्रा सायं 4:18 बजे से अंतरात्रि 5:14 बजे तक है। जिसमें भद्रा निशीथ समय रात के 12:38 बजे से आगे चली गयी है और शास्त्रों में निशीथकाल के बाद होलिका दहन वर्जित बताया गया है। अत: उपरोक्त प्रमाणानुसार प्रदोषकाल या भद्रापुच्छकाल में होलिका दहन करना चाहिए। प्रदोष काल इस दिन सायं 6:26 से रात्रि 8:55 तक रहेगा | जयपुर में सायं 6:26 से 6:38 बजे प्रदोषकाल युक्त गोधूलि वेला में होलिका दहन श्रेष्ठ होगा |

वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में 7 मार्च को होलिका दहन और 8 मार्च को धुलंडी का पर्व मनाया जाएगा। उत्तर भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में सूर्यास्त और सूर्योदय में अंतर होता है और इसी अंतर के आधार पर दोनों क्षेत्रों में अलग-अलग दिन होलिका दहन होगा. फाल्गुन पूर्णिमा 6 मार्च को शाम 4:18 बजे प्रारंभ होगी, जो 7 मार्च को शाम 6:10 बजे तक रहेगी। सूर्यास्त शाम 6:10 बजे बाद होगा, वहां 6 मार्च को होलिका दहन होगा। जहां सूर्यास्त शाम 6:10 बजे से पहले होगा, वहां होलिका दहन 7 मार्च को होगा. शाम 6:10 बजे के पहले होगा, वहां पूर्णिमा दो दिन प्रदोष व्यापिनी होने से 7 मार्च को प्रदोष काल में होलिका दहन होगा। प्रदेश सहित पश्चिमी भारत में प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा 6 मार्च को ही मिल रही है।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069



Post a Comment

0 Comments