महात्मा ज्योतिबा छात्रावास समिति में 2 वरिष्ठ उपाध्यक्ष व 2 योजना सलाहकार बने

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

लक्ष्मणगढ़ (संस्कार सृजन) प्रस्तावित महात्मा ज्योतिबा फुले छात्रावास निर्माण समिति में 2 वरिष्ठ उपाध्यक्ष व 2 योजना सलाहकार चुनें गये है।

यह जानकारी देते हुए महात्मा ज्योतिबा फुले छात्रावास निर्माण समिति के संयोजक सज्जन कुमार सैनी ने बताया कि निर्माण समिति में मावलियों की ढाणी निवासी युवा चिकित्सा अधिकारी डॉ दिलीप चुनवाल व लक्ष्मणगढ़ निवासी व्याख्याता दिलीप कुमार चुनवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए हैं । जबकि लक्ष्मणगढ़ निवासी युवा उद्यमी मुम्बई प्रवासी राधेश्याम गौड व नेछवा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता दीनदयाल चुनवाल योजना सलाहकार  चुनें गये है। 

समिति के महामंत्री जयप्रकाश सिंगोदिया ने बताया कि छात्रावास भूमि पूजन मुख्यमंत्री के कर कमलों हो इस निमित्त निर्माण समिति के प्रतिनिधि मंडल ने गत दिनों क्षेत्रीय विधायक से मुलाकात कर मुख्यमंत्री को आमंत्रित करने तथा रास्ते के दुरुस्तीकरण, सड़क निर्माण, ट्यूबवेल निर्माण, सावित्री बाई फुले लाईब्रेरी की स्थापना करने की मांग रखी गई जिस पर क्षेत्रीय विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने मौके पर मांगों को स्वीकार करते हुए आवश्यक कार्य करने के निर्देश अपने निजी सहायक को देते हुए विधानसभा सत्र के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से वार्ता कर भूमि पूजन के लिए समय निर्धारण तय करने का आश्वासन प्रतिनिधि मंडल को दिया था। समिति के कोषाध्यक्ष अनिल राकसिया ने बताया कि प्रस्तावित छात्रावास निर्माण के लिए समाज सेवी रामावतार सिंगोदिया की अध्यक्षता में निर्माण समिति क गठन कर कार्य को मूर्त रूप दिया जा रहा है।

रिपोर्ट : बाबूलाल सैनी 

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments