Rashifal: आज 5 फरवरी का राशिफल, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 5 फरवरी 2023 को रविवार है। अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य से जानिए 5 फरवरी 2023 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष राशि - मन अशान्त रहेगा। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। माता का सानिध्य मिलेगा।नौकरी में साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। भाइयों का साथ मिलेगा।

वृष राशि - संयत रहें। क्रोध से बचें। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।आय के साधन भी बनेंगे, परन्तु रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन राशि - वाणी में सौम्यता रहेगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। कार्यक्षेत्र में व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचें। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। पिता का साथ मिलेगा।

कर्क राशि - मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ेगा। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है।

सिंह राशि - संयत रहें। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है।पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। भवन में साज-सज्जा एवं सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकते हैं।

कन्या राशि - आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। परन्तु फिर भी संयत रहें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

तुला राशि - आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं।

वृश्चिक राशि - आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। तरक्की के योग बन रहे हैं। कार्यभार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। यात्रा के योग हैं।

धनु राशि - आत्मसंयत रहें। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें।

मकर राशि - मन में आशा-निराशा के भाव हो सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।जीवनसाथी का साथ मिलेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है।

कुंभ राशि - आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। परन्तु कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि - मानसिक शान्ति रहेगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ेंगे।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments