जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 28 फरवरी 2023 को मंगलवार है। अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य से जानिए 28 फरवरी 2023 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।
मेष - मन अशान्त रहेगा। तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं।
वृष - लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी।
मिथुन - क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। वाणी में मधुरता रहेगी। मन कुछ परेशान हो सकता है। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा।
कर्क - मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे।
सिंह - परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। आत्मसंयत रहें। बातचीत में सन्तुलित रहने का प्रयास करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी।
कन्या - आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी भी मिल सकती है। मन अशान्त रहेगा। आत्मसंयत रहें। नौकरी में किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है।
तुला - आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। कुटम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहें हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन परेशान हो सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।
धनु - घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वाहन सुख में वृद्धि भी हो सकती है। धन की स्थिति में सुधार होगा। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्रोध की अधिकता रहेगी। सन्तान सुख में वृद्धि होगी।
वृश्चिक - शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। भौतिक सुखों का विस्तार होगा। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। भवन सुख में वृद्धि होगी। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
मकर - किसी मित्र के आगमन हो सकता है। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। क्षणे रूष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है।
कुंभ - मन अशान्त रहेगा। धर्म-कर्म में श्रद्धाभाव बढ़ेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करते रहें। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा।
मीन - परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। पिता के सहयोग से किसी पैतृक सम्पत्ति का लाभ मिल सकता है। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069
0 Comments