BBC के दिल्ली और मुंबई ऑफिस पर आयकर विभाग का सर्वे;कांग्रेस ने कहा अघोषित आपातकाल

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

नई दिल्ली / मुंबई (संस्कार सृजन) BBC के दिल्ली और मुंबई ऑफिस पर आज मंगलवार सुबह 11 बजे आयकर विभाग (IT) की टीम ने सर्वे शुरू किया। आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार BBC पर इंटरनेशनल टैक्स में गड़बड़ी का आरोप है। BBC ने ट्वीट कर बताया- आयकर विभाग की टीम दिल्ली और मुंबई ऑफिस में मौजूद हैं। हम उन्हें पूरा सहयोग कर रहे हैं। सर्वे का काम अभी भी जारी है। ऑफिस में काम भी शुरू हो गया है।

इधर कांग्रेस पार्टी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर इस कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। कांग्रेस के बयान पर भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने इंदिरा गांधी का 52 साल पुराना वाकया याद दिलाया। भाटिया ने कहा- कांग्रेस शायद भूल रही है कि 1970 में इंदिरा गांधी ने एक डॉक्यूमेंट्री को लेकर BBC पर बैन लगा दिया था।   मोबाइल, लैपटॉप-डेस्कटॉप जब्त किए

दिल्ली के KG मार्ग एरिया में HT टावर की पांचवीं और छठी मंजिल पर BBC का ऑफिस है। यहां IT की 24 मेंबर्स की टीम ने रेड की है। इधर, मुंबई के सांताक्रूज इलाके में BBC स्टूडियोज पर भी इनकम टैक्स विभाग की टीम पहुंची है। टीम ने फाइनेंस डिपार्टमेंट के लोगों के मोबाइल, लैपटॉप-डेस्कटॉप जब्त किए हैं। अफसरों के मुताबिक, इनका बैकअप लेकर इन्हें वापस कर दिया जाएगा।

इनकम टैक्स के अधिकारियों ने बताया कि विभाग ने सिर्फ कंपनी के व्यावसायिक परिसर पर सर्वे किया है। प्रमोटर और डायरेक्टर के घर और अन्य जगहों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इधर, ब्रिटिश सरकार के सूत्रों ने बताया कि ब्रिटेन गवर्नमेंट टैक्स सर्वे की कार्रवाई की रिपोर्ट की बारीकी से निगरानी कर रही है।

सूत्रों ने बताया कि एक्शन के दौरान स्टाफ के फोन बंद करा दिए गए थे और सभी को मीटिंग रूम में बैठने को कहा गया था। हालांकि करीब 6 घंटे बाद शाम करीब 5 बजे के करीब BBC के कर्मचारियों को अपना काम करने की इजाजत दे दी गई। कांग्रेस ने बताया अघोषित आपातकाल

BBC के ऑफिसों पर कार्रवाई को कांग्रेस ने PM मोदी पर बनी उसकी डॉक्यूमेंट्री से जोड़ा है। पार्टी ने ट्वीट कर इसे अघोषित आपातकाल बताया है। पार्टी ने अपने ट्वीट में लिखा- पहले BBC की डॉक्यूमेंट्री आई, उसे बैन किया गया। अब BBC पर IT का छापा पड़ गया है। अघोषित आपातकाल।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा- यहां हम अडाणी के मामले में JPC की मांग कर रहे हैं और वहां सरकार BBC के पीछे पड़ी हुई है। 'विनाशकाले विपरीत बुद्धि'। TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने सर्वे को चौंकाने वाली खबर बताया है। मोइत्रा ने ट्वीट किया- BBC के दिल्ली दफ्तर में आयकर की छापेमारी...बहुत खूब...चौंकाने वाला। भाजपा प्रवक्ता बोले- BBC दुनिया का सबसे भ्रष्ट बकवास कॉर्पोरेशन

आयकर विभाग की कार्रवाई को लेकर BJP प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा- कांग्रेस को याद रखना चाहिए कि पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी ने BBC पर प्रतिबंध लगा दिया था। आयकर विभाग ने BBC ऑफिस पर कानूनी रूप से छापे मारे। BBC दुनिया का सबसे 'भ्रष्ट बकवास कॉर्पोरेशन' बन गया है। दुर्भाग्य से BBC का प्रचार और कांग्रेस का एजेंडा एक ही है।

आज भारत पीएम मोदी के नेतृत्व में नई ऊंचाइयों को छू रहा है और कुछ वर्गों को यह पसंद नहीं है। BBC को भारत में पत्रकारिता करने का पूरा अधिकार है, लेकिन उन्हें देश के कानून का पालन करना होगा। भाटिया ने ऐसे कई उदाहरणों का उल्लेख किया जब BBC ने कथित तौर पर भारतीय भावनाओं का अपमान किया।गौरव भाटिया ने कहा- BBC ने अपने एक कार्यक्रम में लश्कर कमांडर बुरहान वानी को करिश्माई युवा क्रांतिकारी बताया। यह किस तरह की पत्रकारिता है? एक अन्य रिपोर्ट में BBC ने होली को गंदा त्योहार बताया। BBC हमारे त्योहारों के बारे में क्या जानता है?

एक अन्य रिपोर्ट में, उन्होंने यह कहते हुए हमारे आइकन का अपमान किया कि महात्मा गांधी 1946 में भारत को आजाद कराने में विफल रहे। BBC भारत में काम करते हुए इस तरह के रिपोर्ट्स के जरिए हमारे संविधान को नष्ट करने की कोशिश कर रहा है।

कांग्रेस के बयान के बाद भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस आपातकाल की बात न करे। प्रेस की आजादी की बात करने वाले खुद आइना देखें। उन्होंने कहा -एओ. ह्यूम की बनाई पार्टी कांग्रेस का चाल, चरित्र अभी भी ब्रिटिश ही है। लगता है अंग्रेजों ने 1947 में भारत छोड़ने के बाद बीबीसी के विघटनकारी एजेंडे को देश में आगे बढ़ाने का काम कांग्रेस को सौंप दिया था। खैर, आपातकाल और प्रेस की आजादी की बात करने वालों को आइना जरूर देखना चाहिए। एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने क्या कहा?

BBC के दफ्तरों में इनकम टैक्स के सर्वे को लेकर एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने चिंता जाहिर की है। एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने बयान जारी कर कहा- नई दिल्ली और मुंबई में BBC के कार्यालयों में IT विभाग की टीम के द्वारा सर्वे चलाया जा रहा है। ये तब हुआ है जब हाल ही में BBC ने 2002 के गुजरात दंगों और वर्तमान में भारत में अल्पसंख्यकों के हालात पर 2 डॉक्यूमेंट्रीज रिलीज की हैं।

सरकार ने BBC पर गुजरात की गलत और पूर्वाग्रहों से ग्रसित रिपोर्ट करने का आरोप लगाया और भारत में डॉक्यूमेंट्री पर रोक लगा दी। एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने ये भी कहा कि सरकार की नीतियों या सत्ताधारी दल की आलोचना करने वाले प्रेस संस्थानों के खिलाफ सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल उन्हें डराने या परेशान करने के लिए किया जाता है। IT सर्वे भी उसी का हिस्सा है।

सितंबर 2021 में भी न्यूजक्लिक और न्यूजलॉन्ड्री के दफ्तरों पर भी इसी तरह सर्वे किया गया था। जून 2021 में भारत समाचार के खिलाफ IT सर्वे किया गया था। फरवरी 2021 में ED ने न्यूजक्लिक के दफ्तर पर छापा मारा। बयान में आगे लिखा गया है कि इस तरह का ट्रेंड लोकतंत्र को कमजोर करता है।

गिल्ड की मांग है कि इस तरह की जांच में बेहद सावधानी और संवेदनशीलता दिखाई जाए, जिससे पत्रकारिता और मीडिया संस्थानों के अधिकारों को दबाया न जा सके। गिल्ड अपनी पहले की मांग को भी दोहराता है, जिसमें कहा गया था कि इस तरह की जांच नियमों के तहत हों और इसका मकसद स्वतंत्र मीडिया को दबाना या डराना नहीं होना चाहिए।

BBC वर्ल्ड सर्विस के तहत ऑपरेट होता है दिल्ली ऑफिस ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (BBC) वर्ल्ड सर्विस टेलीविजन ब्रिटिश सरकार की संस्था है। यह 40 भाषाओं में खबरें प्रसारित करता है। ब्रिटेन की संसद ग्रांट के जरिए इसकी फंडिंग करती है। इसका मैनेजमेंट फॉरेन एंड कॉमनवेल्थ ऑफिस के जरिए होता है। यह डिजिटल, कल्चर, मीडिया और स्पोर्ट्स विभाग के तहत काम करती है। BBC को एक रॉयल चार्टर के तहत साल 1927 में शुरू किया गया था।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments