शिक्षक कवि महेन्द्र सिंह साहित्यिक उपनाम 'विजेता' से हुए अलंकृत

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

सीकर (संस्कार सृजन) साहित्य संगम संस्थान मुख्य मंच नई दिल्ली के बोली विकास मंच के तत्वावधान में 05 फरवरी,2023 माघ शुक्ल सत्य पूर्णिमा दिवस को देशभर के विशेष साहित्यकारों को उपनामकरण संस्कार समारोह में यथा नाम तथा गुण के अनुसार साहित्यिक उपनाम से अलंकृत किया गया।

उपनामकरण एवं काव्य सम्मेलन कार्यक्रम दौरान पूर्ण वैदिक रीति से हवन आहुतियां प्रदान करते हुए मुख्य अतिथि आचार्य भानुप्रताप वेदालंकार के कर कमलों से राष्ट्र के विभिन्न प्रांतों के तेरह साहित्यकारों सहित नीमकाथाना क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय भूराटीबा, (डेहरा-जोहड़ी) गुहाला के शिक्षक महेन्द्र सिंह कटारिया को उपनाम प्रमाण-पत्र भेंटकर साहित्यिक उपनाम विजेता से अलंकृत किया गया।

इसी अवसर पर ऑनलाइन काव्य सम्मेलन समारोह भी रखा गया जिसमें देश के कोने-कोने से साहित्यकारों ने विभिन्न विधाओं में अपनी काव्य प्रस्तुतियां देकर मंच से जुड़ें अन्य कलमकारों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

गौरतलब है कि शिक्षक महेन्द्र सिंह कटारिया अवकाश समय में साहित्य लेखन का कार्य भी करते हैं। जो काफी समय से साहित्य संगम संस्थान से जुड़े हुए हैं। इस साहित्यिक संस्थान की लगभग बीस प्रांतों में इकाइयां कार्य कर रही है। इसका बोली विकास मंच तरह-तरह की बोली अर्थात भारतीय भाषाओं पर मंच स्तर,ऑनलाइन लेखन एवं बहुविद कार्यक्रम आयोजित करवाकर कार्य कर रहा है। जिसका उद्देश्य भारत के सभी प्रांतों की भाषाओं को समझना, नवांकुर रचनाकारों को प्रोत्साहन प्रदान करने के साथ राष्ट्र भाषाओं को संरक्षण प्रदान करना है।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments