शादी से पहले दुल्हन के टूटे हाथ-पैर, दूल्हे ने हॉस्पिटल में रचाई शादी

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

कोटा (संस्कार सृजन) शादी के कुछ ही देर पहले दुल्हन सीढ़ियों से गिर गई। इस हादसे में दुल्हन का हाथ-पैर टूट गया। उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ जो चर्चा का विषय बन गया। दुल्हन से शादी करने के लिए दूल्हा बारात लेकर अस्पताल पहुंच गया। वहां दोनों की शादी हुई। जी हां, ये दिलचस्प खबर राजस्थान के कोटा शहर की है। हाथ-पैर टूटने के बाद दुल्हन को एमसीएस अस्पताल में एडमिट कराया गया। 

अस्पताल में हुई शादी - सीढ़ियों से गिरने के बाद आनन-फानन में लड़की के परिवार वालों ने उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया। हॉस्पिटल के कॉटेज वार्ड को पूरी तरह से सजाया गया। वहां दूल्हा-दुल्हन ने फेरे लिए। वरमाला समेत अन्य रस्में हॉस्पिटल में ही पूरी हुईं। हालांकि शादी के दौरान वहां बस परिवार के लोग मौजूद थे। ज्यादा लोगों के आने की परमिशन हॉस्पिटल की तरफ से नहीं दी गई थी। परिवार के लोगों ने यह शादी पूरे रीति-रिवाज से संपन्न कराई।

सीढ़ियों से गिरने से टूटे हाथ-पैर - परिवार के लोगों ने बताया कि रामगंज मंडी के पंकज राठौड़ की शादी रविवार को रावतभाटा के मधु राठौड़ से होने वाली थी। दोनों के घरों में खुशियों का माहौल था। शादी की तैयारियां चल रही थीं। शादी से पहले ही मधु सीढ़ियों से गिर गई। इस हादसे में मधु के हाथ-पैर टूट गए। मधु के सिर में भी चोटें आईं। उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया।

दूल्हे ने जताई हॉस्पिटल में शादी करने की इच्छा - घायल मधु के परिवार वालों ने उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया। परिवार वालों को डर था कि अब मधु की शादी कैसे होगी। इस हादसे की जानकारी जब पंकज राठौड़ को मिली तो उसने हॉस्पिटल में ही शादी करने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद दोनों के परिवार ने यह तय किया कि शादी हॉस्पिटल में ही कराई जाएगी।

दूल्हे के एक रिश्तेदार ने बताया कि शादी के लिए हॉस्पिटल से परमिशन लिया गया। इसके बाद हॉस्पिटल के कॉटेज वार्ड को बुक किया गया। कमरे को फूलों से सजाया गया। इसके बाद वहां दोनों की शादी संपन्न हुई। दोनों के परिवार में जबरदस्त उत्साह था। इस शादी के बारे में जो भी सुन रहा है वो दूल्हे की तारीफ कर रहा है। वहीं इस शादी की चर्चा अब हर जगह हो रही है। डॉक्टरों ने बताया कि अभी कुछ दिनों तक मधु को हॉस्पिटल में एडमिट रखा जाएगा।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments