Today rashifal : इस बार मेष से लेकर मीन राशि तक के लिए कैसा रहेगा नववर्ष, पढ़ें सभी राशियों का भविष्यफल

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य ने बताया कि हर साल की तरह 2022 बीत गया और 2023 यानी नए साल की शुरुआत हो गई है। उम्मीदों भरे नए वर्ष हमारे दरवाजे पर दस्तक दे दी है। नया साल हम सबके लिए कैसा होगा, इसकी उत्सुकता सभी को है। हमारी ओर से आपको शुभकामनाएं कि यह नया वर्ष आप सभी के लिए मंगलकारी हो। इसी कामना के साथ हम आपको बारह राशियों के पूरे साल का भविष्यफल बता रहे हैं। इस साल की शुरुआत ग्रहण योग से हो रही है। चंद्रमा राहु एक साथ मेष राशि में। काल पुरुष के प्रथम राशि में ग्रहण योग बन रहा है। मंगल वक्री रहेंगे वृषभ राशि में। केतु तुला राशि में। सूर्य और बुध धनु राशि में जहां बुध वक्री रहेंगे। शुक्र और शनि मकर राशि में और गुरु मीन राशि में रहेंगे। शुक्र की पोजिशन अच्छी है। शनि की पोजिशन अच्छी है। गुरु की पोजिशन अच्छी है। सूर्य भी एक तरीके से खराब नहीं कहे जाएंगे। हर वर्ष की शुरुआत हमारे वहां खरमास में ही होती है, तो ये कोई नई बात नहीं है। बुध के वक्री होने के कारण मिथुन लग्न, कन्या लग्न प्रभावित रहेगा। मंगल के वक्री होने के कारण मेष लग्न और वृश्चिक लग्न प्रभावित रहेगा, शारीरिक तौर पर, और मेष के और मंगल के वक्री होने के कारण जनमानस के रक्त और मानसपेशियां प्रभावित रहेंगी। रक्त में विकार होना और मांसपेशियों का विकार होना समझा सकता है। बुध से वित्तीय परेशानी, त्वचा की परेशानी, बौद्धिक परेशानी और अवसाद की स्थिति समझी जा सकती है। कुल मिलाकर के इस वर्ष को मेरे  द्वारा बहुत अच्छा नहीं कहा सकता है। मैं ये मान के चल रहा हूं कि औसत से खराब वर्ष होगा स्वास्थ्य और वित्तीय के मामले में।

मेष राशि-  शारीरिक स्थिति बिल्कुल भी ठीक नहीं रहेगी। सावधानी बरतें। वित्तीय स्थिति लगभग पूरे वर्ष ठीक रहेगी। आर्थिक मामले सुलझेंगे। शत्रु परास्त होंगे। व्यवसायिक स्थिति ठीक है। शारीरिक स्थिति मध्यम है। समाजिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। नवंबर के बाद वर्ष के अंत में विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। जीवनसाथी की स्थिति बहुत अच्छी है। प्रेमी- प्रेमीका जो प्रेम में हैं उनकी स्थिति भी अच्छी है। कुल मिलाकर स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। इसके अलावा आपकी स्थिति ठीक है | शारीरिक रूप से। अर्थवयवस्था थोड़ा चरमराए रहेगी। बाकी प्रेम संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार भी मध्यम दिख रहा है। काली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा। 

वृषभ राशि- वृषभ राशि की स्थिति पूर वर्ष खर्च की अधिकता  मन को परेशान करेगी। सिर दर्द और नेत्र पीड़ा हो सकती है। वित्तीय स्थिति बहुत अच्छी दिखाई पड़ रही है। कुछ बहुत अच्छा होने वाला है। कुछ नए व्यवसायिक शुरुआत होगी। यात्रा हो सकती है विदेश की। प्रेम- संतान की स्थिति बहुत अच्छी होगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से बहुत शुभ। शारीरिक दृष्टिकोण से भी कुछ समय बाद यानी जनवरी के बाद आपकी ज्यादा से ज्यादा मार्च मान लीजिए, उसके बाद आपकी स्थिति बहुत अच्छी हो जाएगी। कुल मिलाकर के ये स्थिति आपकी ठीक दिखाई पड़ रही है। किसी तरह की कोई प्राब्लम नहीं है।आज खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी और नेत्र पीड़ा, सिर दर्द हो सकता है। लाल वस्चु का दान करना आपके लिए शुभ होगा। 

मिथुन राशि- मिथुन राशि के लिए जो संबंध है खासकर पति- पत्नी का वो संबंध प्रभावित रहेगा इस वर्ष। मन ठीक नहीं रहेगा। मानसिक पीड़ा बनी रहेगी। संतान पक्ष अच्छा रहेगा। प्रेम का पक्ष अच्छा रहेगा। विदेशों से थोड़ी दूरी बनी रहेगी। विदेश यात्रा से थोड़ी दूरी बनी रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से लगभग ठीक रहेंगे आप। आज मानसिक पीड़ा रहेगी। बच्चों के सेहत पर ध्यान दें और कुछ भ्रामक समाचार की प्राप्ति हो सकती है। लाल वस्तु का दान करें।


कर्क राशि- 12 जनवरी के बाद आपकी चीजों में सुधार शुरू हो जाएगा। लेकिन पूरे वर्षभर कोर्ट- कचहरी से दूर रहिएगा। हार का संकेत है। पिता के स्वास्थ्य पर परेशानी या कोई बड़ी परेशानी दिख रही है। प्रेम- संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार मध्यम रहेगा। और विदेश यात्रा ना के बराबर दिख रही है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य और सानिध्य बना रहेगा। आज की स्थिति- पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें और नए व्यवसाय की शुरुआत न करें। व्यवसायिक हानि दिख रही है। काली वस्तु का दान करें शुभ होगा।

सिंह राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान देना पड़ेगा। अपमानित होने का भय बना रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। विदेश जाने के प्रयास इस वर्ष न करें। वित्तिय स्थिति ठीक रहेगी। शारीरिक स्थिति ठीक रहेगी। संतान की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है।  आज यात्रा करने से बचें। अपमानित होने का भय रहेगा। वाद- विवाद से बचें। काली वस्तु का दान करें। शुभ होगा। 

कन्या राशि- शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत अच्छा नहीं रहेगा। जीवनसाथी की तरफ से कुछ पीड़ा कष्ट मिलेगा। शादी- विवाह जिनकी तय हो चुकी है, उसमें कुछ खलल पड़ सकती है। जिनकी शादी हो चुकी है, उनके रिश्ते में थोड़ी दरार या मनमुटाव की स्थिति बनेगी। बाकी वित्तिय स्थिति सही रहेगी आपकी। सामाजिक स्थिति भी लगभग सही रहेगी। आज चोट- चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। समय बच के पार करें। वाहन धीरे चलाएं। लाल वस्तु का दान करें। शुभ होगा।

तुला राशि- शत्रु पक्ष बिल्कुल नतमस्तक हो जाएंगे। बहुत अच्छी स्थिति आपकी दिखाई पड़ रही है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभता बनी रहेगी। लीक्विड फंड की थोड़ी सी क्राइसेस रहेगी। प्रेम- संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी लगभग ठीक चलेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें। शुभ होगा। आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नए व्यापार की शुरुआत न करें।  आप पर ऊंगली उठ सकती है, बचकर पार करें। लाल वस्तु का दान करें। शनिदेव को प्रणाम करें। शुभ होगा। 

वृश्चिक राशि- स्वास्थ्य में सुधार होगा। शत्रु हंता योग का निर्माण होगा। शत्रु स्वंय नतमस्तक होंगे। स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। प्रेम- संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। बच्चों से थोड़ी दूरी, प्रेमी से थोड़ी दूरी। व्यापार आपका अच्छा चलता रहेगा। आज पैरों में चोट- चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। शारीरिक स्थिति मध्यम होगी।  ध्यान रखें। लाल वस्तु पास रखें। काली वस्तु का दान करें। शुभ होगा।

धनु राशि- शारीरिक स्थिति बिल्कुल भी ठीक नहीं दिख रही है। बच्चों की सेहत पर ध्यान देना पड़ेगा। मानसिक दबाव बना रहेगा। प्रेम में तू-तू, मैं- मै, ब्रेकअप जैसी बात संभव है। विदेश यात्रा बहुत अच्छी नहीं दिख रही है। सामाजिक स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। वित्तीय स्थिति लगभग ठीक रहेगी। आज प्रेम में तू-तू, मैं- मैं से बचना चाहिए और महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक के रखें। लाल वस्तु पास रखें। काली वस्तु का दान करें। शुभ होगा। 

मकर राशि- मकर राशि की स्थिति पूर वर्ष बहुत अच्छी होने वाली है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप ठीक रहेंगे। नाक, कान, गला की थोड़ी परेशानी हो सकती है। घर में थोड़ी सी नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है। शांत रहें। बाकी सारी स्थिति आपकी बहुत अच्छी दिखाई पड़ रही है। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते रहें। शुभ होगा। आज मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। भू- भवन और वाहन की खरीदारी अभी रोक दें। काली वस्तु का दान करें। शुभ होगा। 

कुंभ राशि- स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम- संतान की स्थिति अच्छी। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय। जो ऊर्जा की कमी दिखाई पड़ रही थी आपकी बॅाडी के अंदर वो बढ़ जाएगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय आएगा। लेकिन गलत लोगों के साथ जुड़कर के व्यापार शुरू मत करिएगा। नाक, कान, गले की थोड़ी परेशानी होगी। इस  पर ध्यान दीजिए। थोड़ा खट्टा- मिट्ठा लेकिन वर्ष उपलब्धियों भरा होगा। विदेश यात्रा के संकेत दिख रहे हैं। आज अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बाकी स्थिति आपकी ठीक है। व्यापारिक कोई नई शुरुआत न करें।  लाल वस्तु दान करें। शुभ होगा।

मीन राशि- स्वास्थ्य प्रभावित होगा। प्रेम- संतान की स्थिति अच्छी। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी समय शुभ। बड़ा निवेश न करें। नुकसान संभव है। कौटबिंक शुभ बाधित रहेगा। आज निवेश करने से बचें। गंदी भाषा के प्रयोग से बचें। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा। 

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments