पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अर्चना कुमावत ने अक्षय कुमार का किया स्वागत

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूँ / जयपुर (संस्कार सृजन) यूपीएससी की ओर से हाल ही में जारी इंजीनियरिंग सर्विस के परिणाम में मुरलीपुरा जयपुर निवासी अक्षय कुमार ने देशभर में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग में 16 वां स्थान प्राप्त करने पर चौमूं नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष अर्चना कुमावत ने अक्षय का गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया व मुंह मीठा करवाया। 

पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अर्चना कुमावत ने युवाओं को अक्षय से प्रेरणा लेने की सलाह दी और कहा कि युवा ऑनलाइन तैयारी कर के भी आगे बढ़ सकते हैं। अक्षय वर्तमान में बीएसएनएल में जेटीओ के रूप में महाराष्ट्र में कार्यरत है। अक्षय ने मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान भोपाल से अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है। इनके पिता महेश चंद्र चेजारा राजस्थान सरकार के कृषि विभाग में उप निदेशक के पद पर कार्यरत हैं व भाई डॉ. अजय कुमावत राजस्थान सरकार के चिकित्सा विभाग में मेडिकल ऑफिसर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इनकी मां राधा देवी व पत्नी नेहा कुमावत ग्रहणी है। 

इस मौके पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी में डिप्टी एचओडी के रूप में कार्यरत डॉ. जितेंद्र कुमावत, किड्स ईडन अकैडमी के डायरेक्टर तुलसी राम कुमावत, अंजू कुमावत व निक्की कुमावत सहित काफी लोग मौजूद रहे ।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments