डॉ. सामोता राजस्थान युवा नीति एवं अनुसंधान विभाग के अध्यक्ष नियुक्त

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं /जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिंगोद खुर्द के राजस्व गांव नाडिया के संघर्षशील युवा डॉ. राम सिंह सामोता पूर्व शोध छात्र संघ अध्यक्ष, राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर को भारतीय युवा कांग्रेस के यूथ पॉलिसी एवं रिसर्च विभाग का राजस्थान स्टेट चेयरमैन बनाया गया है जिससे ना केवल नाडिया ग्रामवासियों में बल्कि प्रदेश के युवा एवं विद्यार्थियों में खुशी की लहर है । 

डॉ. सामोता ने अपना अधिकांश जीवन छात्र हितों, देश की आजादी में राजस्थान के स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान एवं इतिहास संकलन के लिए समर्पित किया है । वही प्रदेश के बेरोजगारों को नौकरियों में आ रही तिथियों, विसंगतियों व समस्याओं को मुखरता से सरकार के समक्ष रखने का सतत प्रयास किया है । हाल ही में प्रदेश भर में ओबीसी आरक्षण आ रही विसंगतियों को दूर करवाने के लिए संपूर्ण राजस्थान में महाआंदोलन खड़ा करने में सामोता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है । वहीं दूसरी ओर समय-समय पर प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए, विभिन्न विषयों पर कार्यशालाओ का आयोजन कर युवाओं को भविष्य के प्रति प्रेरित करने का काम किया जा रहा है । डॉ रामसिंह के इस कार्य कुशलता को देखते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने यह महत्वपूर्ण दायित्व सौपा है । 

डॉ सामोता ने बताया कि मैं अपने दायित्वों का पूरी दक्षता के साथ निर्वहन करते हुए, प्रदेश के युवा वर्ग के लिए रोजगारोउन्मुखी युवा नीति बनवाने तथा उनके भविष्य की बेहतरी के लिए पुरजोर पैरवी करूंगा और प्रदेश की सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में शोध के प्रति विद्यार्थियों को प्रेरित कर उनकी बेहेतरी के प्रयास करूंगा। 

क्षेत्र के शिक्षाविद कैलाश सामोता रानीपुरा ने बताया कि गोविंदगढ़ पंचायत समिति के नाडिया ग्राम के बहुत ही गरीब परिवार के इस संघर्षशील युवा व्यक्तित्व ने अपनी विषम पारिवारिक परिस्थितियों के बाबजूद स्वयं के शोध पेपर पब्लिश कराने के साथ-साथ प्रदेश के बेरोजगार युवाओं की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में विसंगतियों, परीक्षा तिथियों तथा आरक्षण में विसंगतियों को दूर कराने के लिए निरंतर प्रयास किया है तथा इनका समसामयिक व ऐतिहासिक विषयों पर लेखनकार्य व कार्यशालाओ के माध्यम से विभिन्न विषयों पर प्रकाश डालना, प्रदेश के युवाओं के लिए लाभकारी प्रेरणादायक साबित हो रहा है। 

डॉ. रामसिंह को भारतीय युवा कांग्रेस के यूथ पॉलिसी एवं रिसर्च विभाग का राजस्थान स्टेट चेयरमैन बनाए जाने पर सरदारमल सामोता, गोगराज देवंदा, गिरिराज देवदा, रूक्ष्मणी कुमारी, डॉ. हनुमान बराला, सी बी यादव, डॉ. कैलाश सामोता, नारुराम सामोता, सांवरमल, बहादुर, शिवराम, ताराचंद, कानाराम, डॉ. महेश, गोपाल, डॉ. रामनिवास, डॉ.मुकेश सामोता, कैलाश पूंछला, रमेश जाखड़, बाबूलाल चौपड़ा ने खुशी जाहिर की है ।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments