जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) ग्राम मोरीजा की नई कोठी मेहतों की ढाणी में स्थित शहीद लूणकरण महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में वार्षिकोत्सव व सम्मान समारोह प्रधानाचार्य करुण चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन व पूजा अर्चना के साथ हुआ। विद्यार्थियों द्वारा गणेश व सरस्वती वंदना के साथ स्वागत गायन प्रस्तुत किया गया। प्रधानाचार्य द्वारा आगंतुक अतिथियों का माल्यार्पण कर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने विद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया व संचालित गतिविधियों की जानकारी दी।विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक व देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। नाटक अभिनय के माध्यम से शिक्षा की महत्ता पर संदेश प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विद्यालय में सहयोग करने वाले भामाशाहों व विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों का माल्यार्पण कर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के शिक्षक विनोद बासोतिया व ओमप्रकाश बुनकर ने विद्यालय के विकास में भामाशाहों के योगदान की सराहना की। इसके बाद मुख्य अतिथि उपसरपंच सुदर्शन शर्मा व यूपीएस स्कूल त्रिकुटिया मोरीजा के प्रधानाचार्य शंकरलाल जांगिड़ ने विद्यार्थियों को शिक्षा में संस्कार, अनुशासन, मेहनत व निरंतर अभ्यास के महत्व को बताकर लक्ष्य प्राप्ति के लिए मोटिवेट किया। कार्यक्रम का संचालन मोहनलाल डागर व ममता शर्मा ने किया।
इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरपंच मंगलचंद सैनी, यूपीएस स्कूल ढांकला की ढाणी मोरीजा के प्रधानाध्यापक सुवालाल जाट, नाथूराम मेहता, अशोक मीणा, सीताराम गिलारिया, मांगीलाल मेहता, SMC अध्यक्ष माली राम यादव, छीतरमल मेहता, बेनी प्रसाद बोहरा, लालचंद मेहता, बुगला राम यादव, सुवालाल मेहता, मुकेश बूंपला, सुरेश मेहता, मंगल चंद यादव, जगदीश मेहता, मुकेश कुमार सेठी, पंकज शर्मा, सुरेश यादव, विजय कुमार बुनकर, प्रवेन्द्र बेनीवाल, सुभाष डागर, गिरधारीलाल टेलर, तेजपाल जाट, नानूराम मीणा, नवीन झिंगोनिया, मीना यादव, बबीता, गायत्री वैष्णव, कंचनलता गुप्ता, शिल्पा मीणा, विद्यार्थी,अभिभावक व ग्रामीण उपस्थित रहे ।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069









0 Comments