जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज लागू करने की बजट घोषणा 2021-22 के अनुपालन में 1 मई 2021 से मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना की शुरुआत की थी | मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में पंजीकृत राजस्थान के प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपए तक के कैशलेस इलाज की सुविधा प्रदान की जाती है | योजना का मुख्य उद्देश्य सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ निजी अस्पतालों में भी गुणवत्ता पूर्ण इलाज उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए परिवार को अनावश्यक आर्थिक बोझ से बचाना है |
चौमूं उपखंड अधिकारी प्रियव्रत सिंह चारण ने बताया कि इस योजना से वंचित परिवार प्रीमियम राशि प्रतिवर्ष 850 रुपए किसी भी नजदीकी ईमित्र केंद्र या स्वयं के स्तर पर भी जमा कर इस योजना से जुड़ सकते हैं | 31 जनवरी 2023 तक इस योजना से जुड़ने वाले परिवार को योजना का लाभ 1 फरवरी से मिलना प्रारंभ हो जाएगा | 31 जनवरी के पश्चात जोड़ने वाले परिवार इस योजना का लाभ 1 मई 2023 से मिलना प्रारंभ होगा | सभी उपखंड वासियों से अपील है कि इस योजना से वंचित परिवार मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना से जुड़ना सुनिश्चित करें, जिससे कि किसी भी गरीब परिवार को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अनावश्यक आर्थिक बोझ का सामना नहीं करना पड़े |
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






0 Comments