जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
बेंगलुरु (संस्कार सृजन) तेरापंथ युवक परिषद् राजराजेश्वरी नगर ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए शिव शक्ति चैरिटेबल होम्स (बौद्धिक रूप से विकलांगों के लिए घर) राजराजेश्वरी नगर मे निवासित लोगों को राशन की सामग्री का वितरण किया | यह सेवा कार्य क्रिवा पितलिया के जन्मदिवस के उपलक्ष में प्रकाशचंद्र विपुल,चेतन,अरिहंत पितलिया परिवार के सहयोग से किया गया |
कार्यक्रम का शुभारम्भ सामूहिक नमस्कार महामंत्र के संगान के साथ किया | परिषद् उपाध्यक्ष विकास छाजेड़ ने उपस्थित प्रायोजक परिवार सहित इस मौके पर मौजूद सभी सदस्यों का स्वागत किया | प्रायोजक परिवार ने सेवा कार्य की सराहना की | सेवा कार्य प्रभारी नरेश बाँठिया ने बताया की राशन सामग्री में आटा, दाल, चावल, दूध चायपत्ती, बिस्किट्स, घी, तेल, सर्फ़,साबुन और मसाला इत्यादि शामिल थी |
इस अवसर पर परिषद् उपाध्यक्ष विकास छाजेड़,मंत्री विपुल पितलिया,सेवा कार्य प्रभारी नरेश बाँठिया तथा पितलिया परिवार ने अपने समय का विसर्जन कर सेवा कार्य में सहयोग किया | मंत्री विपुल पितलिया ने सभी युवकों तथा सहयोगी परिवार का आभार ज्ञापन किया | कार्यक्रम का संचालन सेवा कार्य प्रभारी नरेश बाँठिया ने किया |
रिपोर्ट : देवेन्द्र नाहाटा
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






0 Comments