जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
उदयपुर (संस्कार सृजन) उदयपुर के स्काउट 18 वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी में राजस्थान स्काउट मार्चपास्ट का प्रतिनिधित्व करेंगे | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उद्घाटन करेंगी | राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्य मंत्री अशोक गहलोत राष्ट्रपति की अगवानी करेंगे, निरंजन आर्य जंबूरी के मुख्य कर्णधार हैं ।
राष्ट्रीय जंबूरी पूर्व में 1956 में दूसरी जंबूरी जयपुर में आयोजित हुई थी | 66 वर्षों बाद राजस्थान प्रदेश को मैजबानी का अवसर मिला है । पूरे भारत और अन्य राष्ट्रों सहित 35 हजार स्काउट्स गाइड्स भाग लेंगे।
भारत स्काउट गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के तत्वाधान में राजस्थान के रोहट जिला पाली में आयोजित हो रही 4 से 10 जनवरी तक 18वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी में उदयपुर जिले के स्काउट राष्ट्रीय स्तर पर स्काउट मार्च पास्ट का राष्ट्रपति के मुख्य आतिथ्य में प्रतिनिधित्व करेंगे।
सुरेंद्र कुमार पांडे सीओ स्काउट उदयपुर ने बताया कि राष्ट्रीय जंबूरी में उदयपुर जिले कि 17 विद्यालयों से 260 स्काउट और 14 विद्यालयों की 140 गाइड जंबूरी पूर्व तैयारी शिविर में जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
पाण्डे ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर उदयपुर के 34 स्काउट्स स्काउट मार्च पास्ट में राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इसी के साथ ही राज्य गाइड गेट, आदिवासी जनजाति नृत्य, जंबूरी गीत नृत्य, कैंप क्राफ्ट, कलर पार्टी, लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम,ऐथनिक फैशन नौ, फ़ूड प्लाजा, प्रदर्शनी,झांकी आदि प्रतियोगिताओं में अपनी हिस्सेदारी निभाते हुए राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर अव्वल लाने के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन सुनिश्चित कर रहे हैं।
उदयपुर मण्डल के सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट प्रमोद शर्मा के नेतृत्व में मण्डल क्षेत्र के स्काउट गाइड दल पूरे जोश खरोश के साथ भाग ले रहा है। विजय लक्ष्मी वर्मा सी ओ गाइड ने बताया कि उदयपुर जिले का दल अपनी पूरी क्षमताओं के साथ सम्मिलित होकर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






0 Comments