शिक्षक महेन्द्र सिंह कटारिया को मिला राष्ट्र वाहक कलमकार सम्मान

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

नीमकाथाना / जयपुर (संस्कार सृजन) भारत सरकार द्वारा आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम से प्रेरित होकर प्राची डिजिटल पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित देशप्रेम पर आधारित देशभक्ति विशेषांक मेरा भारत महान सांझा संकलन में राजकीय प्राथमिक विद्यालय भूराटीबा, डेहरा-जोहड़ी के शिक्षक महेन्द्र सिंह कटारिया को हिन्दी भाषा प्रचार-प्रसार, साहित्यिक सेवाओं में विशेष योगदान के साथ विशेषांक में सह संपादक बतौर राष्ट्र वाहक कलमकार सम्मान से सम्मानित किया गया है।


कटारिया द्वारा नव सृजित अमृत महोत्सव,देश हमारा, नेक काज करें एवं प्यारा भारत आदि काव्य रचनाओं को साझा संकलन में शामिल किया गया है। सृजित रचनाएं युवा पीढ़ी को देशप्रेम व राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत करने वाली है।

गौरतलब है कि शिक्षक महेन्द्र सिंह को राष्ट्र के सबसे बड़े साहित्यिक मंच साहित्य संगम संस्थान नई दिल्ली द्वारा इससे पूर्व काव्य कलिका, साहित्य समीक्षक, ज्ञान ज्योति, श्री हंस, सितारा ए हिन्द, साहित्य प्रदीप, साहित्य सारंग सम्मान सहित विभिन्न राज्य इकाइयों राजस्थान, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, छत्तीसगढ़, पश्चिमी बंगाल, बिहार, गुजरात, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, चण्डीगढ़, गोवा,उड़िसा, तेलंगाना, तमिलनाडु, झारखण्ड, कर्नाटक, जम्मू कश्मीर,असम आदि द्वारा हिन्दी भाषा सेवा कार्यों के लिए सैकड़ों सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments