आखिर कब लगेगी देशभर में नकली उत्पादों के बेचान पर नकेल:सामोता

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) देश के 13 शहरों में किए गए सर्वे में चौकाने वाला खुलासा सामने आया है कि देश भर में बिकने वाले करीब 25 से 30% उत्पाद नकली है । खाद्यान्नों तथा डेयरी प्रोडक्ट्स में नकली का बोलबाला लंबे समय से चला आ ही रहा था लेकिन अब जीवन रक्षक दवाइयों, कपड़ों, सौंदर्य प्रसाधन की सामग्रियों, कृषि उपयोगी दवाओ व रसायनों, वाहन एवं टिकाऊ उपभोक्ता क्षेत्रों में भी नकली उत्पादों की भरमार देखी जा रही है ।


हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि परिधान में 31% उत्पाद नकली पाए गए हैं । रोजमर्रा के जीवन में उपयोगी उत्पादों में भी यह अनुपात 28% पर है और वाहन क्षेत्र के लगभग 25% उत्पाद नकली बेचे जा रहे हैं । यहां तक की कृषि क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं है और कृषि कार्य में प्रयुक्त बीज, कृषि रसायन, आदि में भी 16% उत्पाद नकली उत्पाद पाए गए हैं । इस नकली उत्पादों के चकाचौंध व बेचान के खेल में खरीदारों को यह पता ही नहीं चल पाता है कि कौनसा उत्पाद असली है या नकली ! जिससे असली की आड़ में असली नकली के बेचान का एक खेल देश भर में धड़ल्ले से जारी है । 

देश के 14 शहरों दिल्ली, आगरा, जालंधर, मुंबई, अहमदाबाद, जयपुर, इंदौर, कोलकाता, पटना, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद में से प्राप्त सर्वे रिपोर्ट के अनुसार नकली उत्पाद सिर्फ लग्जरी उत्पादों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि सामान्य उत्पादों की में भी तेजी से इनकी नकल हो रही है । स्वतंत्र विचारक एवं पर्यावरणविद शिक्षक कैलाश सामोता रानीपुरा  ने बताया कि भारतीय बाजारों में हर अच्छे उत्पाद की नकल या उसका नकली स्वरूप मौजूद है । इन उत्पादों को बाजारों में असली उत्पाद से कुछ कम कीमत पर धड़ल्ले से बेचा जाता है, जिससे ग्राहक भी कम कीमत के लालच में आकर, इन उत्पादों को खरीद लेता है । वही मानव स्वास्थ्य से जुड़ी हुई जुड़े हुए उत्पाद जैसे दवाएं, चिकित्सीय उपकरण, आदि व खान-पान से जुड़ी हुई वस्तुओं में भी नकली व मिलावटी सामान की मौजूदगी देखी जा रही है । 

लोभी व्यापारी मोटा मुनाफा कमाने की लिए इन उत्पादों के नकली स्वरूप निम्न गुणवत्ता के प्रोडक्ट बाजार में उतार कर बेच रहे हैं । कई बार तो लोगों से पूरी कीमत लेने के बाद भी नकली माल थमा दिया जाता है, ऐसे में आज हर उपभोक्ता ठगा जा रहा है । देश में नकली उत्पाद पर नकेल लगाने के लिए मजबूत तंत्र विकसित नहीं होने कारण ही नकली उत्पादो का बाजार धड़ल्ले से फलफूल रहा है और फिर आम आदमी तक यह ठगी का नकली माल पहुंच रहा है । इन नकली उत्पादों के कारण मानव की सेहत से भी खिलवाड़ हो रहा है । ऐसे में सरकारों को नकली उत्पादों के बेचान के खिलाफ सख्त कानून बनाए जाने की जरूरत है ।

 लेखक : कैलाश सामोता "रानीपुरा"स्वतंत्र विचारक एवं पर्यावरणविद् शिक्षक, राजसमन्द,राजस्थान

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments