हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स जिला स्तरीय ध्रुपद निपुण प्रशिक्षण शिविर का समापन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

उदयपुर (संस्कार सृजन) हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स राजस्थान राज्य, मुख्यालय उदयपुर के तत्वाधान पांच दिवसीय आवासीय ध्रुपद प्रशिक्षण एवं निपुण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन महावीर जैन कॉलेज विद्यालय संस्थान कीर की चौकी उदयपुर में हुआ |


शिविर संचालक गौरव सालवी डिस्ट्रिक्ट ऑर्गेनाइजर उदयपुर ने बताया कि शिविर में उदयपुर जिले के विभिन्न राजकीय एवं निजी विद्यालयों के स्काउट गाइड रोवर रेंजर ने भाग लिया। शिविर में स्काउटिंग की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया गया | जिसमें स्काउटिंग के बेसिक कोर्स सहित ध्रुपद एवं निपुण का प्रशिक्षण दिया गया | 

स्काउटिंग की विभिन्न विधाओं ,प्रोजेक्ट्स, गैजेट्स, प्राथमिक चिकित्सा, स्काउटिंग के मूल उद्देश्य के साथ बालक की प्रथम पाठशाला के अनुरूप प्रशिक्षण एवं प्रातः योग्य का प्रशिक्षण दिया गया | संध्या काल में शिविरार्थियों की थकान को दूर करने के लिए रात्रि में कैंफायर का आयोजन किया जाता है |

शिविर में दक्ष प्रशिक्षक लाल वर्मा, देवेंद्र औदीच्य, अनुराधा सोलंकी गाइड, प्रकाश चंद्र कटारा आदि के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया | शिविर में सभी स्काउटर गाइडर पूर्ण बढ़-चढ़कर स्काउटिंग की विभिन्न विधाओं में भाग भाग लिया |

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments