जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं /जयपुर (संस्कार सृजन) यूको बैंक के 80 वें स्थापना दिवस पर यूको बैंक चौमूं शाखा द्वारा एस. एस. जी. पारीक कन्या महाविद्यालय,चौमूं में छात्राओं के लिए शीतल जल हेतु वाटर कूलर प्रदान किया गया। इसके साथ ही यूको बैंक द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पवन पुरोहित (मुख्य प्रबंधक, अंचल कार्यालय ,जयपुर) ने महाविद्यालय की छात्राओं की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए बैंक से संबंधित नवाचारों के बारे में बताया। शाखा प्रबंधक बलराम यादव ने उपस्थित सभी महाविद्यालय स्टाफ, छात्राओं व ग्राहकों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की तथा विभिन्न बैंकिंग सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
सुमित्रा पारीक प्राचार्य (एस.एस.जी. पारीक कन्या महाविद्यालय, चौमूं ) ने उत्कृष्ट सामाजिक और बैंकिंग सेवाओं के लिए समस्त बैंक स्टाफ का धन्यवाद ज्ञापित किया। चिकित्सा शिविर में डॉ. अनीता शर्मा (स्त्री रोग विशेषज्ञ ),डॉ. कुणाल शर्मा (ईएनटी विशेषज्ञ) ने सेवाएं दी।
इस अवसर पर सुमन सिंह प्रबंधक यूको बैंक, पुलकित शर्मा सहायक प्रबंधक , कृष्णा जांगिड़, जितेन्द्र वशिष्ट, भावना पारीक, राजवीर शेखावत सहित सभी महाविद्यालय स्टाफ और छात्राएं उपस्थित रहे।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






.jpeg)


0 Comments