जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
श्रीगंगानगर (संस्कार सृजन) जर्जर दीवार की समय पर मरमत नहीं होने से श्रीगंगानगर शहर के प्रमुख बाजार में कभी भी जानलेवा हादसा हो सकता है | शहर के वार्ड सं 35 स्थित भीड़भाड़ वाले प्रमुख बाजार 2-ए, स्वामी दयानंद मार्ग, निकट पी सी ज्वलैर्स शोरुम स्थित आठ दशक पूर्व निर्मित तीन मंजिला इमारत के फुटपाथ को दुकान में सम्मिलित करने हेतु दीवार में छ: फीट लंबा अवैध शेड लगा लेने से जर्जर दीवार की मरम्मत में सहायक-पाड़ या मचान नहीं लगने पर इमारत मालिक जीर्ण-शीर्ण दीवार की मरम्मत नहीं करवा पा रहा है |
भारत सरकार सेवानिवृत्त कार्मिक इमारत मालिक पवन कुमार सिंगल ने बताया कि निदेशक स्थानीय निकाय निदेशालय, राजस्थान सरकार जयपुर व उप निदेशक बीकानेर के आदेश की अवेहलना करते हुए आयुक्त नगर परिषद श्रीगंगानगर पल्ला झाड़ रहे हैं कि बाजार में अनाप शनाप अवैध शैड लगे होने से मात्र इसी एक को हटाना असंभव है, लेकिन दीवार की जर्जर अवस्था पर चुप्पी साधकर, बढ़ती हुई जानलेवा हादसे की आशंका के प्रति लापरवाह हैं | सात वर्ष से राजस्थान संपर्क पोर्टल पर भी परिवाद को खानापूर्ति कर बंद किया जा रहा है |
हमारे संवाददाता ने दुकान मालिक से फ़ोन पर बात की तो कुछ भी बताने से इनकार किया और पीड़ित से ही जानकरी लेने की बात कही |
अब सवाल ये उठता है कि इस पीड़ित की आवाज़ कौन सुनेगा ? क्या आयुक्त नगर परिषद श्रीगंगानगर जल्द ही इस पर कार्यवाही करेंगे ? नहीं करेंगे तो भविष्य में हादसे का कौन होगा जिम्मेदार ?
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






0 Comments