कियारा संग सिद्धार्थ, रेगिस्तान के बीच लेंगे 7 फेरे

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) कटरीना-विक्की और आलिया-रणबीर के बाद बॉलीवुड की एक और स्टार जोड़ी शादी के बंधन में बंधने जा रही है। साल 2023 में बॉलीवुड की ये फर्स्ट स्टार वेडिंग होगी। ये कपल है, फैंस के दिलों पर राज करने वाली क्यूट एंड ब्यूटीफुल कियारा आडवाणी और डैशिंग सिद्धार्थ मल्होत्रा। 4 साल की लंबी रिलेशनशिप के बाद अब दोनों सात फेरे लेने जा रहे हैं।


शादी की खबरें सामने आते ही फैंस दोनों को दूल्हा-दुल्हन के रूप में देखने को बेताब हैं। इस रॉयल वेडिंग का डेस्टिनेशन भी कोई आम नहीं है। दोनों ने इंडिया के टॉप 15 वेडिंग डेस्टिनेशन में शामिल जगह को पसंद किया है। ये जगह मुंबई से हजारों किलोमीटर दूर राजस्थान में है। स्टार कपल जैसलमेर के रेतीले धोरों के बीच सूर्यगढ़ होटल में 6 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेगा।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 18 साल की उम्र में मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया था। 2010 में 'माइ नेम इज खान' फिल्म में करण जौहर के साथ सहायक निर्देशक के रूप में काम किया। इसके बाद स्टूडेंट ऑफ द ईयर (2012) में बतौर हीरो करण जौहर ने लॉन्च किया था। 2023 में सिद्धार्थ की तीन फिल्में अदल-बदल, मिशन मंजनू और योद्धा आने वाली हैं।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments