राजस्थान के तीन शहरों में 5G की शुरुआत, CM ने जयपुर में लॉन्च की जियो सर्विस

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान में 5G का इंतजार खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज जयपुर से तीन शहरों में रिलायंस जियो की सर्विस को लॉन्च किया। भामाशाह टेक्नो हब में गहलोत ने बटन दबाकर जियो सर्विसेज की शुरुआत की। कंपनी आज से राजस्थान के जयपुर, जोधपुर और उदयपुर में इस सर्विस को स्टार्ट कर रहा है।


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में सबसे ज्यादा डेटा यूज हो रहा है इसके अपने मायने में है। अब आपको चाहिए कि एक टारगेट सेट कर गांव-गांव तक 5जी सर्विस पहुंचाई जाए। लॉन्चिंग कार्यक्रम में रिलायंस के राजस्थान हेड उमेश भंडारी ने कहा- भारत में हर जगह दिसंबर 2023 तक 5जी सर्विस शुरू कर देंगे।

जियो राजस्थान में 18 हजार टावर लगा चुका है। उन्होंने कहा कि इस महीने के लास्ट तक कोटा में भी 5जी सर्विस शुरू की जाएगी। इसके बाद फरवरी में बीकानेर और अजमेर में भी यूजर्स को सर्विस का फायदा मिलेगा। इसमें फास्ट स्पीड से इंटरनेट मिलेगा, जिससे यूजर्स 4जीबी तक की मूवी या फाइल को महज 5 सेकेंड में डाउनलोड कर सकेंगे। 

कंपनी का दावा है कि इन शहरों में आज से मोबाइल यूजर्स को इंटरनेट की 1000 MBPS की स्पीड मिलेगी। हालांकि, इस सर्विस को ऑफिशियल तौर पर कंपनी पिछले दिनों राजसमंद के नाथद्वारा से शुरू कर चुकी है।

गहलोत ने कहा कि- जियो ने टेलीफोन सेक्टर में क्रांति ला दी है। हमने ही सबसे पहले जियो को फाइबर ऑप्टिकल लाइन बिछाने के लिए आउट ऑफ टर्म जाकर अनुमति दी थी। उन्होंने कहा कि लोग राजीव गांधी के समय बोलते थे कि इंटरनेट ओर कॉम्प्यूटर क्रांति से लोग बेरोजगार हो जाएंगे, लेकिन आज क्या इसका फायदा मिल रहा है ये आप सब देख रहे हैं।

कंपनी का दावा है कि 5जी शुरू करने के बाद लेटेंसी की शिकायत बिल्कुल कम या कहें न के बराबर हो जाएगी। टेली कम्युनिकेशन की भाषा में लेटेंसी वो समय है जो डाटा (सूचना) को एक बिंदु से दूसरे बिंदु तक पहुंचाने में समय लगता है। आम आदमी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और डाटा कॉलिंग के समय लेटेंसी या कहें होने वाले देरी से परेशान रहता है।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments