जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) रविसूर्या ग्रुप एवं अनंता रिसोर्ट जयपुर प्रजेंट एसकेजे ज्वैलर्स मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम, सीजन 4 का ग्रांड फिनाले अनंता रिसोर्ट जयपुर परिसर में संपन्न हुआ। 30 मिस एवं 10 मिसेज कैटेगरी की पार्टिसिपेंट्स के बीच हुए कड़े मुकाबले में मॉडल्स ने रैंप पर कैटवॉक कर अपना टैलेंट दर्शाया।
मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम के फाउंडर डायरेक्टर पवन टांक, सीईओ कीर्ति टांक, रविसूर्या ग्रुप के चेयरमैन रवींद्र प्रताप सिंह, पूर्व फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड सुपर मॉडल व बॉलीवुड अभिनेत्री सयाली भगत और बिग बॉस फेम मनु पंजाबी की मौजूदगी में नेहा शेखावत को मिस इंडिया ग्लैम सीजन 4 की विजेता घोषित किया गया।
मिसेज इंडिया ग्लैम सीजन 4 का खिताब सुमन ब्याडवाल ने जीता। इनके अलावा अभिषेकता तंवर मिस इंडिया ग्लैम की फर्स्ट रनर अप, दीपिका सिंह सैकंड रनर अप एवं अंकिता राठौड़ थर्ड रनर अप चुनी गई। मिसेज इंडिया ग्लैम कैटेगरी में सोनू शेखावत को फर्स्ट रनर अप, गगनप्रीत कौर को सैकंड रनर अप चुना गया। साथ ही कविता चौधरी को मिस एवं अंजू यादव को मिसेज राजस्थान 2023 और रीना सिंह को मिस इंडिया ग्लैम इंटरनेशनल 2023 के टाइटल प्रदान किए गए। सभी विजेताओं को आमंत्रित विशिष्ट अतिथियों और आयोजक टीम ने क्राउन व सैश पहनाकर और ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया।
इस मौके पर मिसेज इण्डिया ग्लैम स्टार पूजा राणावत के नेतृत्व में इंडिया ग्लैम स्टार अवॉर्ड 2023 प्रदान किए गए। इंडिया ग्लैम ऑर्गेनाइजेशन के फाउंडर डायरेक्टर पवन टांक के अनुसार मॉडल्स की ग्रूमिंग और शो की कोरियोग्राफी सेलिब्रिटी कोरियोग्राफर हैदर अली एंड टीम ने की वहीं मुंबई से आई आरजे देवांगना ने अपनी प्रस्तुति से माहौल को चार चांद लगाए।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069





0 Comments