जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 29 दिसंबर 2022 को गुरुवार है। अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य से जानिए 29 दिसंबर 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।
मेष राशि- शुभ कार्यों में खर्च होगा। खर्च ज्यादा होने की स्थिति हो जाएगी, कर्जदार की स्थिति बन जाएगी। स्वास्थ्य नरम गरम। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
वृषभ राशि- आर्थिक संपन्नता की ओर जाएंगे। आय के नवीन साधन बनेंगे। पुराने साधन से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य नरम गरम। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम। व्यापारिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा समय चल रहा है। पीली वस्तु का दान करें।
मिथुन राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी। व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी चल रही है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम व संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी बहुत अच्छा रहेगा। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।
कर्क राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा में लाभ होगा। भाग्यवश कुछ अनोखे व अप्रत्याशित काम बनेंगे। धार्मिक बने रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
सिंह राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। ज्ञानार्जन के लिए अच्छा समय है। रिसर्च छात्रों के लिए अच्छा समय है। स्वास्थ्य नरम गरम। प्रेम-संतान भी स्थिति लगभग ठीक है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि- शादी-ब्याह तय हो सकता है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है। व्यापारिक लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ बहुत आनंदमय क्षण बिताएंगे। स्वास्थ्य, प्रेम-संतान व व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। पीली वस्तु का दान करें।
तुला राशि- शत्रु विमित्र बनने की कोशिश करेंगे। विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। स्वयं नतमस्तक होंगे। पूर्ण ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य की स्थिति नरम गरम। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।
वृश्चिक राशि- लिखने पढ़ने के लिए अद्भुत समय है। नवप्रेम का आगमन संभव है। बच्चों की ओर से खुशहाल समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि- भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि। घरेलू सुख शिखर पर रहेगा। कुछ शुभ संस्कार होगा। मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम व संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
मकर राशि- अपनों का साथ होगा। कुछ तरक्की करेंगे। व्यापारिक सफलता मिलेगी। खास लोगों के साथ की वजह से व्यापारिक सफलता पा लेंगे आप। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान व व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।
कुंभ राशि- शब्द साधक बने रहेंगे। शब्दों से हर मुकाम पर विजय पा लेंगे। कुटुंबों में वृद्धि होगी। धन का आगमन बढ़ेगा। रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम- संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।
मीन राशि- आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। संतान आज्ञा का पालन करेगी। प्रेम में बहुत समीपता आ जाएगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अद्भुत है। पीली वस्तु पास रखें।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069








.jpg)
0 Comments