जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
बिहार (संस्कार सृजन) बिहार के मोतिहारी में शुक्रवार शाम एक ईंट-भट्ठे की चिमनी में ब्लास्ट हो गया। इसका मलबा वहां काम कर रहे मजदूरों पर गिर गया। अब तक 8 शव निकाले जा चुके हैं। मरने वालों में चिमनी का मालिक भी शामिल है। 15 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 10 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। घटना शाम करीब 4:30 बजे की है।
हादसा रामगढ़वा थाना क्षेत्र के चंपापुर गांव के पास हुआ। लोगों ने बताया कि चिमनी में इस साल पहली बार आग लगाई गई थी। इस मौके पर शुक्रवार शाम को भोज का आयोजन था। चिमनी करीब 2.30 बजे फूंका गया था। जिसकी खुशी में गांव वाले वहां जमा थे। चिमनी से धुआं निकलते ही ब्लास्ट हो गया और ऊपरी हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया।
घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में लोगों को रक्सौल एसआरपी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। सूचना के बाद घटनास्थल पर डीएम के साथ एसडीओ और एसडीपीओ पहुंचे हैं। अधिकारी बेतिया से SDRF की टीम का इंतजार कर रहे हैं। उसके आने के बाद दबे हुए लोगों का रेस्क्यू शुरू किया जाएगा। चिमनी का बाकी आधा हिस्सा लटका हुआ है, इसकी वजह से वहां सभी डरे हुए हैं।
एक घायल ने बताया कि चिमनी के आसपास 50-60 लोग काम कर रहे थे। डीएम एसके अशोक ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि धमाका चिमनी के कमजोर होने के कारण हुआ।
मरने वालों में चिमनी मालिक मो ईरशाद और नरिरगिर गांव निवासी अनिल बैठा की पहचान हुई है। अन्य मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। घायलों में चिमनी पार्टनर नूरुल हक के साथ कर्मी अमरेश कुमार, मुकेश राम, आलमगीर, अब्दुल हक, अजय कुमार एवं राकेश कुमार का इलाज रक्सौल के एसआरपी अस्पताल में चल रहा है। इसमें सबकी हालत गंभीर बनी हुई है। सभी को आईसीयू में रखा गया है। हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि सभी मरीजों की हालत काफी गंभीर है। रामगढ़वा में भी कुछ लोगों का इलाज चल रहा है।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069





0 Comments