जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) संयुक्त शिक्षक मोर्चा के बैनर तले तृतीय श्रेणी अध्यापको के तबादलो को लेकर आंदोलन के दूसरे दिन भी राजधानी जयपुर में डेरा डाले हुए हैं। संयुक्त शिक्षक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हरपाल दादरवाल ने बताया कि प्रदेश की शिक्षा में नींव मजबूत करने वाले ग्रेड तृतीय शिक्षक का यह हाल है कि वह अपने तबादलो की सूची जारी करवाने राजधानी में इस सर्द हवाओं के कहर के साथ पुलिस प्रशासन के लाठीचार्ज को झेलते हुए। संवेदनशील राजस्थान सरकार से मांग करता है कि जल्द से जल्द तबादलों की सूची जारी करे। शिक्षको का आंदोलन शांति पूर्ण चल रहा था फिर भी पुलिस प्रशासन ने उन पर लाठीचार्ज किया जिसमें कई महिला शिक्षिका व शारीरिक शिक्षकों के भारी चोट आई है जिन्होंने अपनी ओर से महिला आयोग को शिकायतें भेजी है ।

पुलिस के लाठीचार्ज से घायल शिक्षिका भगवानी देवी का कहना है कि अपने अधिकारों की मांग के बदले में उनके साथ गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार तथा मारपीट की गई । प्रदेश का आम शिक्षक सरकार से पूछना चाहता कि यह कहा तक उचित है। राजस्थान एकीकरण शिक्षक महासंघ के प्रदेश संयोजक कैलाश सामोता रानीपुरा नहीं बताया कि हमारा देश कहने मात्र लोकतांत्रिक रह गया है, यहा अपनी बात रखने की स्वतंत्रता भी सरकारो ने छिन ली है, लेकिन अब शिक्षक चुप नहीं रहने वाला और जल्द ही महासंघ की ओर से संपूर्ण प्रदेश के सभी 33 जिलों में "शिक्षा,शिक्षार्थी व शिक्षक बचाओ यात्रा" निकाली जाएगी । समाचार लिखे जाने तक शिक्षकों का पांच सदस्यी एक प्रतिनिधि मंडल आई ए एस कुलदीप रांका से मिलने गया हुआ है। संयुक्त शिक्षक मोर्चा की कोर कमिटी ने कहा कि यदि सरकार से भी को संतोषप्रद जबाब नहीं मिलता है तो शिक्षको को मजबूर होकर दिल्ली के लिए कूच करना पड़ा तो वहा जायेगें।
इस अवसर पर सीमा विश्नोई, माया जाट, लोकेश मीणा, हरफूल गढ़वाल, संदीप बिश्नोई, डॉ. मुकेश शर्मा, सुनील मेहरा, सहित सैंकड़ों शिक्षक मौजूद रहे।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069





0 Comments