जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) पीड़ित व्यक्तियों की सेवा करना नेकी का मार्ग है । समाज की भलाई के लिए काम करने वाले ही धरती को सुन्दर रूप देते हैं । समर्पण संस्था द्वारा प्रस्तावित दादा- पोता निवास वृद्धजनों व निराश्रित बच्चों के लिए बेहतर साबित होगा ।” उक्त विचार आज समर्पण संस्था की ओर से आयोजित समर्पण आश्रय केयर भवन शिलान्यास व दानदाता सम्मान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बस्सी विधायक लक्ष्मण मीना ने व्यक्त किये ।
संस्थापक अध्यक्ष आर्किटेक्ट डॉ. दौलत राम माल्या ने संस्था गतिविधियों व आश्रय केयर भवन की जानकारी देते हुए सभी का स्वागत व आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर निर्माण के लिए सहयोग राशि भेंट करने वाले सभी दानदाताओ को सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त आई. ए. एस. डॉ. बी. एल जाटावत व आईएएस ओ. पी. बैरवा , समाजसेवी एडवोकेट बी.पी. अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त किये । टोंक से आये लोक कलाकार सीताराम ने एक लोकनृत्य प्रस्तुत किया । कवि राम लाल रोशन व गायक रमेश कुमार बैरवा ने गीत प्रस्तुत किया ।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त प्रधान आयकर आयुक्त अनिल कुमार जैन , सेवानिवृत्त आई एफएस दीप चन्द बैरवा, सेवानिवृत्त आईआरएएस सी. एल. वर्मा, उप प्रधान सोनिया बैरवा, राज्य वस्तु एवं सेवा कर विभाग के अपर आयकर आयुक्त आर. के. बैरवा, टैक्स सलाहकार संघ के अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल, पेंशन विभाग से सेवानिवृत्त उपनिदेशक हीरा लाल बैरवा, बैरवा शिक्षा प्रचार व सहायतार्थ समिति के अध्यक्ष एस के बैरवा, ग्राम पंचायत सिन्दौली की सरपंच पूजा बैरवा, अलाइव आर्ट्स आर्किटेक्टस प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक आर्किटेक्ट राम प्रसाद लोदिया, कृष्णा कन्स्ट्रक्शन्स कम्पनी के प्रोपराइटर मदन लाल वर्मा , साहित्यकार व समाज सेविका डॉ. किरण देवल उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रधान मुख्य संरक्षक जनाब अब्दुल सलाम जौहर ने निर्माण कार्य में सभी से सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि अपनी आमदनी का एक भाग समाज की भलाई के लिए खर्च करना चाहिये । मुख्य सलाहकार व पूर्व ज़िला न्यायाधीश उदय चन्द बारूपाल ने सभी का धन्यवाद व्यक्त किया । मंच संचालन आकाशवाणी की एंकर शिवाली गुप्ता ने किया । कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ ।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069









.jpg)
0 Comments