विराज फाउंडेशन ने प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूँ / जयपुर (संस्कार सृजन) विराज फाउंडेशन के द्वारा मंजू शर्मा, उपाध्यक्ष, विप्र कल्याण बोर्ड, राजस्थान सरकार व प्रदेशाध्यक्ष भुवनेश तिवाडी ने प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित को चीन में बढ़ रहे कोरोना के मरीजों को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा पर रोक लगाने के लिए ज्ञापन सौंपा |


इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष तिवाडी ने बताया की पिछले वर्षों में कोराना वैश्विक महामारी से जनमानस को शारीरिक, मानसिक व आर्थिक प्रताड़ना सहित अपनों को खोने का दुख झेला है इसकी पूर्ति किसी भी स्थिति में नहीं की जा सकती है | भारत में कोरोना के वैश्विक महामारी को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्राओं पर रोक लगाई जानी चाहिए | वर्तमान में उसी तरह की सख्ती वापस लागू की जानी चाहिए जैसे कि पूर्व में कोरोना काल में की गई थी | अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर स्कैनिंग की व्यवस्था की जाए तथा संदूषित देशों से आने वाले यात्रियों को क्वारंटाईन करने की प्रक्रिया पुनः लागू की जाए जिससे भारत में कोरोना महामारी का प्रवेश ना हो सके तथा यह बीमारी विकराल रूप धारण ना कर सके | 


भारत के नागरिकों की कोरोना से बचाव व सुरक्षा हेतु सख्त से सख्त कदम उठाए जाएं तथा अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाई जाए | इस दौरान प्रदेश महासचिव बनवारी लाल शर्मा उपस्थित रहे।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments