सैनी वंश के प्रवर्तक महाराजा सैनी की मनाई जयंती

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

लाडनूं (संस्कार सृजन) महाराजा सैनी संस्थान के तत्वावधान में यहां सैनी वंश के प्रवर्तक महाराजा सैनी की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। पार्षद सुमित्रा आर्य के निवास पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी भंवरलाल चौहान ने की। मुख्य अतिथि पूर्व सरंपच दुलीचंद सांखला थे एवं विशिष्ट अतिथि सैनी समाज के पूर्व अध्यक्ष भंवर लाल महावर थे। 


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच दुलीचंद सांखला ने कहा कि यह अत्यंत गौरव की बात है कि महाराजा सैनी के कुल से हमारा सैनी समाज है। उनकी जयंती की इस शुरूआत को अब रूकने नहीं देना चाहिए और पूरे लाडनूं तहसील के सभी गांवों के लोगों को सामुहिक रूप से यह जयंती महोत्सव मनाने के लिए एकजुट होना चाहिए। उन्होंने महाराजा सैनी संस्थान द्वारा की गई यह पहल सबकेे लिए अनुकरणीय बताया। 

गुलाबचंद चौहान ने बताया कि लाडनूं में पहली बार महाराजा सैनी की जयंती मनाई जा रही है। यह भविष्य में भी मनाई जाती रहनी चाहिए। पूनमचंद मारोठिया ने महाराजा सैनी को प्रेरणास्पद व्यक्तित्व बताया तथा कहा कि पूरे समाज को ही नहीं बल्कि समूचे राष्ट्र को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। भंवरलाल महावर ने कहा कि भगवान राम के रघुकुल से आगे की वंशावली में हुए महाराजा सैनी के वंश से होने से हम सभी गौरवान्वित हैं। हमें महाराजा सैनी की जयंती को वृह्द रूप से मनानी चाहिए।

इससे पूर्व महाराजा सैनी संस्थान के संयोजक जगदीश यायावर ने महाराजा सैनी के जीवन, शासन, वंश परम्परा, उनके कर्तृत्व के बारे में विस्तार से बताया और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। भंवरलाल चौहान ने महाराजा सैनी के आदर्शों को जीवन में धारण करने के लिए प्रेरित किया। अंत में पार्षद सुमित्रा आर्य ने आभार ज्ञापित किया। 

इस दौरान कार्यक्रम में सागरमल भाटी, प्रेमसुख तंवर, महावीर प्रसाद तंवर, रामलाल टाक, विकास चौहान, भोलाराम सांखला, पुखराज चौहान, शुभकरण चौहान, विनोद चौहान, सोहनलाल परिहार, रामावतार टाक, हरजी सैनिक, केशरीमल सांखला, चम्पालाल टाक, गौरीशंकर टाक, हस्तीमल, हरिओम, भीमसिंह सैनी, शेरसिंह सैनी, लालो टाक, गीतादेवी सांखला, सुमन पंवार, मूली देवी सांखला, सावित्री देवी आर्य, शारदा परिहार, सरिता परिहार, आशादेवी, संतरा टाक, गीता देवी टाक आदि उपस्थित रही।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments